बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
12 October Audio Bulletin: Modi unveiled 100 rupees on the 100th birth anniversary of Rajmata Vijayaraje Scindia
आज की बड़ी खबरें

12 अक्टूबर ऑडियो बुलेटिन: मिनटों में सुनें अबतक की हर खबर का अपडेट

12 October 2020

Play
2:12
12 October Audio Bulletin: मिनटों में सुनें अबतक की हर News का अपडेट 1.राजमाता विजयाराजे सिंधिया की 100वीं जयंती पर  मोदी ने किया 100 रुपये का अनावरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को राजमाता विजयाराजे सिंधिया की 100वीं जयंती पर 100 रुपये के सिक्के का अनावरण किया। 2.मुंबई में बिजली गुल: लोकल ट्रेनों में फंसे हजारों यात्री देश की आर्थिक राजधानी मुंबई सोमवार सुबह बिजली गुल होने से थम गई। मुंबई की लाइफलाइन कही जानी वाले लोकल ट्रेनें जहां-तहां थम गईं, जिससे लाखों लोग बीच सफर में फंस गए। 3.ग्रिड फेल होने से पूरी मुंबई में बिजली गुल मुंबई टाउनशिव में बिजली की आपूर्ति करने वाली कंपनी बेस्ट ने बताया है कि शहर को बिजली की आपूर्ति करने वाले प्लांट का ग्रिड फेल हो गया है। इस कारण शहर के पूर्वी, पश्चिमी, उपनगर और ठाणे के कुछ हिस्सों में बिजली गुल हो गई है। 4.कांग्रेस ने तुरंत प्रभाव से खुशबू सुंदर को पार्टी प्रवक्ता पद से हटाया कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को खुशबू सुंदर को तत्काल प्रभाव से राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से हटा दिया है। वे दक्षिण भारत मे कांग्रेस पार्टी की चर्चित चेहरा थीं 5.राजस्थान: करौली पुजारी हत्याकांड में बड़ा फैसला, CIDCB से कराई जाएगी जांच राजस्थान के करौली में हुई पुजारी की हत्या को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला है मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को सीआईडी-सीबी से कराने का निर्देश दिया। 6.विज्ञापनों को लेकर लिया पारले जी बड़ा फैसला मुंबई पुलिस ने ‘टेलीविजन रेटिंग प्वाइंट’ (टीआरपी) से छेड़छाड़ करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करने का दावा किया है। इसी बीच पारले के उत्पाद बनाने वाली कंपनी ने फैसला लिया है कि वह पारलेजी बिस्किट का टीवी पर विज्ञापन नहीं करेगी 7.दिल्ली विश्वविद्यालय: 12 अक्टूबर से शुरू होंगे कट ऑफ के आधार पर दाखिले दिल्ली विश्वविद्यालय की पहली कट ऑफ के आधार पर लगभग 70 हजार सीटों के लिए ऑनलाइन दाखिले की दौड़12 अक्टूबर से शुरू होगी। प्रत्येक कट ऑफ में दाखिले के लिए तीन अवसर मिलेंगे।  8.बिहार सरकार में मंत्री विनोद कुमार सिंह का दिल्ली में निधन बिहार सरकार में मंत्री विनोद कुमार सिंह का निधन हो गया है। बताया जा रहा  है कि वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। इलाज के लिए उन्हें दिल्ली के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 9.अयोध्या: भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग को लेकर परमहंस दास ने शुरू किया आमरण अनशन अयोध्या की तपस्वी छावनी के महंत परमहंस दास ने भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग को लेकर सोमवार सुबह 5 बजे से आमरण अनशन शुरू कर दिया है। 10.जम्मू-कश्मीरः सीआरपीएफ पर हमला करने वाले सैफुल्लाह समेत दो आतंकी ढेर जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में 12 अक्टूबर को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने दो आतंकियों को घेरकर मार गिराया।  

12 अक्टूबर ऑडियो बुलेटिन: मिनटों में सुनें अबतक की हर खबर का अपडेट

1.0x
  • 1.5x
  • 1.25x
  • 1.0x
10
10
X

सभी 1363 एपिसोड

क्या है यूनिफार्म सिविल कोड, क्यों उठ रहे यूसीसी पर सवाल, यहां समझिए

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: इस्राइल-हमाल जंग के बीच गाजा पट्टी में अस्पताल पर हवाई हमला

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को 'अमर उजाला संवाद' कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने 'भारत का स्वर्णिम भविष्य' विषय पर अपनी बात रखी। करीब 45 मिनट तक रक्षामंत्री ने आजादी से लेकर अब तक के देश की यात्रा के बारे में बताया। एक बेहद ही रोचक कहानी बताई। जिसके किरदार का नाम 'रामभरोसे' था। 

सहवाग को गाने का बहुत शौक है। वह किशोर कुमार के फैन हैं। बल्लेबाजी के दौरान वह खुद के ऊपर से दबाव कम करने के लिए गाने गाते थे। सहवाग ने इससे जुड़ा एक किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व ओपनर यासिर हमीद की फरमाइश पूरी की थी। सहवाग ने कहा, ''एक बार पाकिस्तान के खिलाफ बेंगलुरु में मैं गाने गुनगुना रहा था। उसी समय शॉर्ट लेग पर खड़े यासिर हमीद ने सुन लिया। उन्होंने कहा कि भाईजान तेरे जैसा यार कहां...सुना दो। 

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: अभी कब तक सताएगी ये जी जलाने वाली वाली गर्मी

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: गुजरात वालों सावधान, आ रहा है 'बिपरजॉय'

मणिपुर में तीन मई से हिंसा जारी है। अब तक 90 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 2,000 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। पूरे सूबे में पुलिस, सेना और अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती कर दी गई है। म्यांमार से सटे इस राज्य में हिंसा को खत्म करने के लिए गृहमंत्री अमित शाह खुद मैदान में उतर चुके हैं। चार दिनों तक वह सूबे में रहकर पूरे विवाद को खत्म करने की कोशिश करेंगे।

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन:  लोग हंसने में इतनी कंजूसी क्यों करते है? चलिए जानते है

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: ट्रेन से जुड़ी ये खास बातें जानते हैं आप? 

ओडिशा में शुक्रवार शाम हुए भीषण रेल हादसे में मृतकों का आंकड़ा 288 हो गया है। वहीं 850 के करीब लोग घायल हैं। इस घटना के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद ओडिशा जाएंगे। इससे पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी घटनास्थल पर पहुंचे थे और हालात का जायजा लिया था। हादसे की गंभीरता को देखते हुए युद्धस्तर पर बचाव और राहत कार्य चल रहे हैं और सेना को भी बचाव कार्यों में लगा दिया गया है। हादसे को लेकर पीएम मोदी ने बैठक भी बुलाई है।

एप में पढ़ें

Followed