बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
02 January Audio Bulletin: Terrorists attacked grenade in Kashmir  Tral
आज की बड़ी खबरें

02 जनवरी ऑडियो बुलेटिन: मिनटों में सुनें अबतक की हर खबर का अपडेट

2 January 2021

Play
2:37
02 January Audio Bulletin: मिनटों में सुनें अबतक की हर News का अपडेट     1 पीएम मोदी ने IIM संबलपुर के कैंपस की आधारशिला रखी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ओडिशा के आईआईएम संबलपुर के स्थायी कैंपस का शिलान्यास किया. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री ने डिजिटल इस कैंपस की आधारशिला रखी. पीएम मोदी ने कहा कि भारत के लिए उत्तम कालखंड आया है. 2 किसान आंदोलन: गाजीपुर बॉर्डर पर किसान ने की आत्महत्या दिल्ली की सीमाओं पर 38 दिन से चल रहे किसानों के विरोध के बीच शनिवार को एक किसान ने आत्महत्या कर ली है। मृत किसान का नाम कश्मीर सिंह है जो कि यूपी के रामपुर का निवासी बताया जा रहा है 3 कांग्रेस नेता और पूर्व राज्यपाल बूटा सिंह का 86 की उम्र में निधन पूर्व राज्यपाल और कांग्रेस के वरिष्ठ दलित नेता बूटा सिंह (86) का शनिवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है आपको बता दें  कि उनके जाने के साथ ही देश-प्रदेश के राजनीतिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है 4 RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा- हिन्दू कभी भारत विरोधी नहीं हो सकते देशभक्ति को हिंदुओं का बुनियादी चरित्र बताते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि हिंदू कभी भारत विरोधी नहीं हो सकता। भागवत ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का उदाहरण देते हुए कहा, बापू ने खुद माना कि उनमें देशभक्ति की भावना धर्म से ही जगी थी। 5 ऑस्ट्रेलिया-चीन विवाद में फंसे भारतीय नावि ऑस्ट्रेलिया-चीन विवाद के चलते चीनी बंदरगाहों पर फंसे 39 भारतीय नाविकों को छुड़ाने के लिए भारत ने चीन से कूटनीतिक बातचीत शुरू कर दी है। अनुमान जताया जा रहा है कि सभी नाविकों को जल्द ही रिहा कर दिया जाएगा। 6 ब्रिटेन में लगा पाकिस्तान पर जुर्माना ब्रिटेन के उच्च न्यायालय ने लंदन में पाकिस्तान उच्चायोग के खातों से 450 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूल करने का आदेश दिया है। दरअसल यह जुर्माना राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) ने विदेशी संपत्ति वसूली कंपनी ब्रॉडशीट एलएलसी को भुगतान नहीं किए जाने के एवज में लगाया था। 7 देश में हर किसी के लिए मुफ्त होगी कोरोना वैक्सीन :हर्षवर्धन भारत में आज (2 जनवरी) से कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन शुरू हो चुका है। इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि कोरोना वैक्सीन सिर्फ दिल्ली ही नहीं, बल्कि पूरे देश में हर भारतीय को मुफ्त लगाई जाएगी। 8 दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश ने बढ़ाई ठंड राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर के कई इलाकों में आज सुबह हल्की बारिश हुई, इससे ठंड और बढ़ गई है. भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की वजह से ये बारिश हुई है. दिल्ली के पालम में आज सुबह 0.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई. 9 कश्मीर के त्राल में आतंकियों ने किया ग्रेनेड हमला दक्षिण कश्मीर के अवंतीपोरा के त्राल बस स्टैंड पर शनिवार को आतंकवादियों ने ग्रेनेड हमला किया। इस हमले में आठ नागरिक घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 10 पंचायत चुनाव के बाद होंगी यूपी बोर्ड परीक्षा माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2021 पंचायत चुनाव के बाद आयोजित की जाएगी। बोर्ड परीक्षा के लिए उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा की अध्यक्षता में 14 जनवरी को होने वाली बैठक में निर्णय लिया जाएगा।   

02 जनवरी ऑडियो बुलेटिन: मिनटों में सुनें अबतक की हर खबर का अपडेट

1.0x
  • 1.5x
  • 1.25x
  • 1.0x
10
10
X

सभी 1363 एपिसोड

क्या है यूनिफार्म सिविल कोड, क्यों उठ रहे यूसीसी पर सवाल, यहां समझिए

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: इस्राइल-हमाल जंग के बीच गाजा पट्टी में अस्पताल पर हवाई हमला

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को 'अमर उजाला संवाद' कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने 'भारत का स्वर्णिम भविष्य' विषय पर अपनी बात रखी। करीब 45 मिनट तक रक्षामंत्री ने आजादी से लेकर अब तक के देश की यात्रा के बारे में बताया। एक बेहद ही रोचक कहानी बताई। जिसके किरदार का नाम 'रामभरोसे' था। 

सहवाग को गाने का बहुत शौक है। वह किशोर कुमार के फैन हैं। बल्लेबाजी के दौरान वह खुद के ऊपर से दबाव कम करने के लिए गाने गाते थे। सहवाग ने इससे जुड़ा एक किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व ओपनर यासिर हमीद की फरमाइश पूरी की थी। सहवाग ने कहा, ''एक बार पाकिस्तान के खिलाफ बेंगलुरु में मैं गाने गुनगुना रहा था। उसी समय शॉर्ट लेग पर खड़े यासिर हमीद ने सुन लिया। उन्होंने कहा कि भाईजान तेरे जैसा यार कहां...सुना दो। 

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: अभी कब तक सताएगी ये जी जलाने वाली वाली गर्मी

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: गुजरात वालों सावधान, आ रहा है 'बिपरजॉय'

मणिपुर में तीन मई से हिंसा जारी है। अब तक 90 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 2,000 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। पूरे सूबे में पुलिस, सेना और अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती कर दी गई है। म्यांमार से सटे इस राज्य में हिंसा को खत्म करने के लिए गृहमंत्री अमित शाह खुद मैदान में उतर चुके हैं। चार दिनों तक वह सूबे में रहकर पूरे विवाद को खत्म करने की कोशिश करेंगे।

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन:  लोग हंसने में इतनी कंजूसी क्यों करते है? चलिए जानते है

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: ट्रेन से जुड़ी ये खास बातें जानते हैं आप? 

ओडिशा में शुक्रवार शाम हुए भीषण रेल हादसे में मृतकों का आंकड़ा 288 हो गया है। वहीं 850 के करीब लोग घायल हैं। इस घटना के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद ओडिशा जाएंगे। इससे पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी घटनास्थल पर पहुंचे थे और हालात का जायजा लिया था। हादसे की गंभीरता को देखते हुए युद्धस्तर पर बचाव और राहत कार्य चल रहे हैं और सेना को भी बचाव कार्यों में लगा दिया गया है। हादसे को लेकर पीएम मोदी ने बैठक भी बुलाई है।

एप में पढ़ें

Followed