बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Know the facts, when hindu community saved a mazaar in ayodhya
गजब है

अयोध्या में जब हिंदुओं ने बचाई मज़ार

22 February 2022

Play
4:8
एक तरफ ढहाया जा रहा था विवादित ढांचा, तो दूसरी तरफ मज़ार बचा रहे थे हिंदू   भारतीय इतिहास में 6 दिसंबर 1992 का दिन एक काले दिन के तौर पर याद किया जाता है...इस दिन श्री राम की जन्मभूमि अयोध्या में ऐसा विध्वंस हुआ था, जिसने सबको चौंका दिया...आपने भी टीवी पर चैनल बदल-बदल कर ये देखा ज़रूर होगा... कड़वी याद है, जानते हैं... मगर आज हम आपको ये बताएंगें कि क्यों अयोध्या को गंगा-जमुनी तहज़ीब का केंद्र कहा जाता है...आज हम आपको एक ऐसे वाक्ये के बारे में बताएंगे जिसमें ये साफ झलकता है...अयोध्या में जहां एक तरफ विवादित ढांचा ढहाया जा रहा था तो वहीं दूसरी तरफ ऐसे ही दूसरे धार्मिक स्थल को कुछ लोग बचाने में भी जुटे थे...तो सुनिए कहानी एक ऐसी मज़ार की जिसको बचाने के लिए सैकड़ों हिंदू आगे आ गए थे... नमस्कार मैं हूं दीक्षा और ये है अमर उजाला आवाज़...   वो दिन था 6 दिसंबर 1992 का, अयोध्या में सुबह से ही डर का माहौल था... जगह-जगह लगे स्पीकरों में देश भक्ति के गाने और भाषणों से पूरा इलाका गूंज रहा था... तभी ख़बर आती है, कि कारसेवकों ने विवादित ढाचे पर धावा बोल दिया..और देखते ही देखते पूरा का पूरा माहौल बदल गया... अचानक दिसंबर की नर्म दोपहर में बहने वाली तेज़ हवा में विध्वंस की धूल उड़ने लगी, और आस-पास के मंदिरों में बजते हुए घंटों की आवाज़ को धर्म विशेष के नारों ने ढक लिया...जहां एक तरफ लोग खौफ के साए में घरों में दुबके बैठे थे, तो वहीं कल तक शांत सी अयोध्या में आज एक ऐसा इतिहास लिखा जा रहा था जो डराने वाला था...कारसेवकों की भीड़ विवादित ढांचे को ढहाने के बाद रुकने को तैयार नहीं थी...भीड़ आगे बढ़ रही थी और उसके सामने जो भी किसी एक धर्म विशेष की इमारत मिलती उसे निशाना बना रही थी..इसी बीच एक गैर मुस्लिम दुकानदार को, हाथ में हथौड़े और डंडे लिए लोगों का हुजूम एक मज़ार की ओर बढ़ता दिखा...उस भीड़ में शामिल हर एक शख्स की धधकती हुई सांसों को दूर से महसूस किया जा सकता था...दुकानदार भागता हुआ मज़ार पर पहुंचा...वहां तो अभी भी सब शांत था... मानो आस-पास के काले बादलों का उस पूर्णिमा के चांद की शीतल चांदनी पर कोई असर न पड़ रहा हो...दुकानदार ने मत्था टेका, आंखें खोलीं तो न जाने कहां से अंदर के डर ने हिम्मत का रूप ले लिया...दुकानदार उठा और सोचा, आज चाहे कुछ हो जाए मगर, ये मज़ार इस राजनैतिक षडयंत्र की बलि नहीं चढ़ेगी..अचानक ही उसने अपने आस-पास जयकारों और नारों को सुना... वो तुरंत उठा और लोगों को जमा किया... थोड़ी ही देर में ऐतिहासिक प्राचीन मंदिरों से घिरी हज़रत नूह अलैहिस्लाम की नौगजी पीर की दरगाह के चारों ओर लोगों का जमावड़ा लग गया... इस भीड़ में न कोई हिंदू था न कोई मुसलमान...बस थे तो अमन के रखवाले, जो इस तहज़ीब के संगम को किसी भी कीमत पर बचाने की क़सम खाकर आए थे और वो कहते हैं ना, कि जब आप कुछ कर ग़ुज़रने की क़सम खा लो, तो आपके इरादों को कोई झुका नहीं सकता...ये लोग मजार की हिफाजत करने में कामयाब रहते हैं...और हमलावर भीड़ को वहां से भगा देते हैं...   अब अगली बार, जब आप अयोध्या भ्रमण को निकलें और सीता जी का दहेज देखने मणि पर्बत का रुख करें... तो एक बार शान से पीछे की ओर बनी हजरत नूह अलैहिस्लाम की दरगाह जिसे नौ ग़जी मज़ार भी कहते है...वहां ज़रूर जाएं और देखें कि एक इबादतगाह कैसे आज भी लोगों को इंसानियत का मतलब सिखा रही है....फिलहाल के लिए इतना ही....ऐसी ही दिलचस्प घटनाओं, कहानियों और किस्सों के लिए सुनते रहिए अमर उजाला आवाज़...

अयोध्या में जब हिंदुओं ने बचाई मज़ार

1.0x
  • 1.5x
  • 1.25x
  • 1.0x
10
10
X

सभी 347 एपिसोड

लिवरपूल में द एडेल्फी नाम के होटल को ब्रिटेन का सबसे डरावना होटल माना जाता है. लोगों ने दावा किया है कि उन्होंने कई बार यहां विचित्र घटनाएं होते हुए देखी और मेहसूस की हैं जिसके बाद वो ये मानने को तैयार हो गए हैं कि होटल में भूतों का वास है.
 

चीटियां अपने पूरे जीवन में नहीं सोतीं. इसके बाद भी 24 घंटे सक्रिय रहती हैं, पर कैसे इतना एक्टिव रह लेती है चीटियां... आज जानिए चीटियों की अतरंगी दुनिया के बारे में... 
 

क्या आपको पता है कि दुनिया में एक पौधा ऐसा भी है जिसकी लंबाई इतनी ज्यादा है कि आपको जानकर यकीन ही नहीं होगा....अब हमने प्रकृति का बनाया दुनिया का सबसे लंबा पौधा खोज लिया है

क्या आपने कभी आसमान से सोना बरसते हुए देखा है? हो सकता है कि यह बात आपको थोड़ी फिल्मी लगे, लेकिन है बिल्कुल सच. दरअसल, गुजरात के सूरत में आसमान से अचानक सोना बरसने लगा था

क्या आप भी सोते समय सपने देखतें हैं? कभी ऐसा ख्याल आया है कि आखिर आप ये सपने क्यों देखतें हैं? इनका आपसे या आपके जीवन से क्या संबंध होता है? क्यों आते हैं हमें सपने?

क्या आपने कभी सोचा है कि पेड़ से गिरने जैसे हादसे पक्षियों के साथ क्यों नहीं होते जो पेड़ की डालियों पर सोते हैं? इस सवाल का जवाब जानने के लिए पहले तो ये जान लीजिए कि चिड़िया सोती कैसे हैं।

दुनिया में कई ऐसे लोग है जो पहाड़ों या फिर ऊंची चट्टानों पर घर बनाना पसंद करते है, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी है जो अपनी जान जोखिम में डालकर ऐसी जगह रहते है जहाँ वे सुरक्षित नहीं है| तो चलिए आज हम आपको कैस्टेलफोटिल डे ला रोका गांव के बारे में बताने जा रहे है जहां रहने वाले लोग खतरों के साथ रहते है...

चांद बावड़ी राजस्थान के अभनेरी गांव का एक प्रमुख पर्यटक आकर्षण स्थल है जो 10 वीं शताब्दी के स्मारकों से संबंधित है, जो देश की सबसे बड़ी और गहरी बावड़ी में शुमार है... 

चाय की चुस्की लेना कई लोगों को पसंद है. खासकर इसके साथ पकौड़े या बिस्किट मिल जाए तो मजा दोगुना हो जाता है. लेकिन दुनिया के कुछ ऐसी देश हैं, जहां चाय के साथ कीड़े-मकोड़ों सर्व किए जाते हैं

जापान का यह शख्स जिसका नाम टोको है, अब कुत्ता बन चुका है। इंसान से कुत्ता बने टोको ने सोशल मीडिया पर फोटो भी शेयर की है। जिसकी खूब चर्चा हो रही है।

एप में पढ़ें

Followed