चीन के वुहान प्रांत में फैले कोरोनावायरस से अभी तक 638 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या में दिनो-दिन बढ़ोतरी हो रही है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, अभी तक इस वायरस से 31,000 लोग संक्रमित हो चुके हैं। दूसरी ओर, दक्षिण कोरिया में कोरोनावायरस की चिंताओं के बीच शुक्रवार को सामूहिक शादी रचाई गई। यहां हजारों जोड़े मास्क लगाकर एक-दूसरे से साथ विवाह के बंधन में बंधे।
2 of 6
कोरोनावायरस के बीच चीन में शादी
- फोटो : PTI
दक्षिण कोरिया में कोरोनावायरस के फैलने की चिंताओं के बावजूद शुक्रवार को यूनिफिकेशन चर्च में एक सामूहिक समारोह में हजारों जोड़ों ने शादी रचाई, जिनमें से कुछ ने चेहरे पर मास्क लगाकर शादी की। चर्च ने 30,000 लोगों को मास्क बांटे लेकिन उनमें से कुछ ने ही इन्हें पहना।
3 of 6
कोरोनावायरस के बीच चीन में शादी
- फोटो : PTI
इस सामूहिक शादी में भाग लेने वाले चोई जी-यंग ने कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि मैं आज शादी कर रही हूं। यह झूठ होगा अगर मैं कहूं कि संक्रमण को लेकर मैं चिंतित नहीं हूं लेकिन मुझे लगता है कि मैं आज वायरस से सुरक्षित रहूंगी।
4 of 6
कोरोनावायरस के बीच चीन में शादी
- फोटो : Twitter
पड़ोसी देश चीन में महामारी का रूप ले चुके कोरोना वायरस के दक्षिण कोरिया में 24 मामले सामने आए हैं। सियोल ने हाल फिलहाल में वुहान में रहे विदेशियों को देश में प्रवेश करने से रोक दिया है। उत्सवों, दीक्षांत समारोहों तथा कोरियाई-पॉप आयोजनों को संक्रमण फैलने के खतरे को भांपते हुए रद्द किया जा रहा है और अधिकारियों ने धार्मिक समूहों से इसे फैलने से रोकने में सहयोग करने को कहा है।
5 of 6
कोरोनावायरस के बीच चीन में शादी
- फोटो : Twitter
चर्च ने यह समारोह इसलिए आयोजित किया क्योंकि वह सुन म्योंग मून की 100वीं जन्मशती का जश्न मना रहा है। दक्षिण कोरिया में सुन म्योंग मून के अनुयायी उन्हें मसीहा बुलाते हैं। अधिकारी जंग यंग-चुल ने कहा कि लेकिन चीन के अनुयायियों को समारोह में न आने के लिए कहा गया है। इस समारोह में 64 देशों के करीब 6,000 जोड़ों ने शादी की।