फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पाकिस्तानियों को नहीं है कोरोना महामारी की फिक्र, कहीं पसरा सन्नाटा तो कहीं दिखा भीड़ का नजारा

Thu, 26 Mar 2020 06:56 PM IST
मुकेश कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 26 Mar 2020 06:56 PM IST
विज्ञापन
Rising number of coronavirus cases in pakistan, but still not lockdown, see in picture
कोरोना के बीच पाकिस्तान की तस्वीर - फोटो : pti

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से पूरा विश्व जूझ रहा है। तेजी से आते नए मामलों और लगातार बढ़ती मृतकों की संख्या से अब तक 21,200 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।  कोरोना को और फैलने से रोकने के लिए 200 करोड़ से अधिक लोगों को उनके घरों में 'कैद' कर दिया गया है।



शायद ही कोई ऐसा देश होगा जो इस खतरनाक वायरस से अछूता होगा। भारत में कोरोना संकट के बढ़ने के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साहसिक फैसला लेते हुए 21 दिनों का लॉकडाउन घोषित कर दिया। मगर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान लॉकडाउन घोषित नहीं कर रहे हैं।

इस महामारी से पाकिस्तान में लगातार हालात बिगड़ते जा रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान में 1098 मामले सामने आए हैं, जबकि आठ लोगों की मौत हो गई है। सबसे ज्यादा प्रभावित पाकिस्तान का सिंध सूबा है। बावजूद इसके लोग यहां सावधानी नहीं बरत रहे हैं। सोशल डिसटेंसिग का पालन नहीं कर रहे। भीड़ इकठ्ठा कर रहे वगैरह वगैरह। आइए इऩ तस्वीरों के माध्यम से देखते हैं यहां के हालातः

Rising number of coronavirus cases in pakistan, but still not lockdown, see in picture
कोरोना के बीच पाकिस्तान में भीड़ की तस्वीर - फोटो : pti

पहली तस्वीर में देखिए, खतरनाक वायरस की मार झेल रहे पाकिस्तान में यह किस तरह की भीड़ है। लगभग 100 से ज्यादा लोग इस भीड़ का हिस्सा है। एक तरफ इस महामारी से बचने के लिए सोशल डिसटेंसिग की बात की जा रही है, मगर ये बात इन पाकिस्तानियों को रास नहीं आ रही है।
 

Rising number of coronavirus cases in pakistan, but still not lockdown, see in picture
पाकिस्तान में भीड़ की तस्वीर - फोटो : pti

दूसरी तस्वीर की हालत भी कुछ वैसी ही है। यह भीड़ किस चीज का है और क्यों है, यह कहना तो मुश्किल है, मगर इन हालातों में यह भीड़ नहीं होनी चाहिए। पूरा विश्व इस महामारी की वजह से जूझ रहा है। यहां भी सात लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बाद भी लोगों में जागरुकता की कमी दिखाई पड़ रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rising number of coronavirus cases in pakistan, but still not lockdown, see in picture
पाकिस्तान में सन्नाटा - फोटो : pti

तीसरी तस्वीर में पूरा सन्नाटा पसरा हुआ है। हालांकि, यह बारिश की वजह से ऐसा मालूम पड़ रहा है। बावजूद इसके अवाजाही दिख रही है। दुनियाभर में इस वायरस से हाहाकार मचा हुआ है, लेकिन पाकस्तानियों को इससे कोई लेना देना नहीं है। 

विज्ञापन
Rising number of coronavirus cases in pakistan, but still not lockdown, see in picture
पाकिस्तान में मास्क लगाए लोग सड़कों पर - फोटो : pti

पाकिस्तान भले ही इस खतरनाक वायरस को हल्के में ले रहा है, लेकिन इसका असर आने वाले समय में बहुत बुरा पड़ा सकता है, अगर नहीं सचेत हुए तो। इस तस्वीर में कुछ लोग मास्क लगाए हुए दिख रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed