{"_id":"5b66ca0a4f1c1bb35d8b7556","slug":"sachin-and-virat-are-younger-than-wife-know-the-difference-between-other-celebrities","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तेंदुलकर और विराट हैं उम्र में पत्नी से छोटे, जानें किन-किन सेलिब्रिटीज में कितना है अंतर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तेंदुलकर और विराट हैं उम्र में पत्नी से छोटे, जानें किन-किन सेलिब्रिटीज में कितना है अंतर
Sun, 05 Aug 2018 03:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 05 Aug 2018 03:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 9
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
पिछले कुछ दिनों से प्रियंका चोपड़ा की निक जोनास के साथ शादी करने की खबरें सामने आ रही हैं। इस रिलेशनशिप को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा इसलिए है क्योंकि अमेरिकी गायक निक चोपड़ा से 11 साल छोटे हैं। बॉलीवुड में कम उम्र का यह पहला मामला नहीं है। लेकिन बॉलीवुड से इतर कई बड़े सेलिब्रिटी ऐसे हैं जिन्होंने अपनी से बड़ी लड़की को अपना हमसफर बनाया है। इसमें स्टार फुटबॉलर डेविड बेकहम का नाम भी शामिल है। उनकी पत्नी विक्टोरिया उनसे एक साल बड़ी हैं। आज हम आपको बताते हैं ऐसे ही लोगों के बारे में जिनके बीच काफी बड़ा अंतर है।
2 of 9
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की पत्नी ब्रिगिटी मैक्रों उनसे 25 साल बड़ी हैं। इस समय इमैनुएल की उम्र 39 साल है जबकि ब्रिगिटी 64 साल की हैं। ब्रिगिटी मैक्रों की स्कूल टीचर थीं। दिलचस्प बात यह है कि उनकी बेटी लॉरेंस राष्ट्रपति के साथ स्कूल में पढ़ा करती थीं।
3 of 9
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर की पत्नी अंजलि तेंदुलकर उनसे 5 साल बड़ी हैं। दोनों की पहली मुलाकात हवाई अड्डे पर हुई थी। पहली ही नजर में दोनों को प्यार हो गया था। साल 1995 में यह जोड़ा शादी के बंधन में बंध गया था। उनके दो बच्चे सारा और अर्जुन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
हॉलीवुड फिल्म एवेंजर्स एज ऑफ अल्ट्रॉन में सुपरहीरो क्विकसिल्वर का किरदार निभाने वाले ब्रिटिश अभिनेता एरॉन टेलर की पत्नी उनसे 23 साल बड़ी हैं। इस समय एरॉन की उम्र 27 जबकि उनकी पत्नी की उम्र 50 साल है। साल 2009 में जब एरॉन नोवेयर ब्वॉय फिल्म की शूटिंग कर रहे थे उसी दौरान उन्हें अपनी निर्देशक सैम से प्यार हो गया और उन्होंने शादी कर ली।
विज्ञापन
5 of 9
बॉलीवुड के छोटे नवाब यानी सैफ अली खान की पहली पत्नी अमृता अरोड़ा उनसे 12 साल बड़ी थीं। दोनों की शादी 13 साल तक चली और इसके बाद साल 1991 में दोनों का तलाक हो गया। इस जोड़े के दो बच्चे सारा और इब्राहिम हैं। इसके बाद सैफ ने करीना कपूर से दूसरी शादी कर ली।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।