फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bashar Al Assad: सीरिया के पूर्व तानाशाह पर टूटा दुखों का पहाड़; पहले सत्ता से हाथ धोया अब पत्नी ने मांगा तलाक

Mon, 23 Dec 2024 12:31 PM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 23 Dec 2024 12:31 PM IST
सार

सीरियाई के अपदस्थ राष्ट्रपति बशर अल-असद के बुरे दिन खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं। पहले अपने देश को छोड़कर रूस भागना पड़ा और अब पत्नी अस्मा अल-असद ने तलाक मांग लिया है। 

विज्ञापन
Report: Bashar al-Assad's wife files for divorce, unhappy with life in Moscow
सीरिया के अपदस्थ राष्ट्रपति बशर अल-असद अपने परिवार के साथ। - फोटो : X/asmaalassadsy
सीरियाई के अपदस्थ राष्ट्रपति बशर अल-असद के बुरे दिन खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं। पहले अपने देश को छोड़कर रूस भागना पड़ा और अब पत्नी अस्मा अल-असद ने बड़ा झटका दिया है। दरअसल, अस्मा ने तलाक की अर्जी दाखिल की है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, विद्रोहियों द्वारा अपने पति को सत्ता से बेदखल किए जाने के बाद अस्मा भी उनके साथ रूस चली गई थीं। पर अब वह वहां की जिंदगी से खुश नहीं हैं। कथित तौर पर वह अपने गृहनगर लंदन में शिफ्ट होना चाहती हैं।

 

लंदन में पली पढ़ी हैं अस्मा

Report: Bashar al-Assad's wife files for divorce, unhappy with life in Moscow
अस्मा अल-असद - फोटो : X/asmaalassadsy

यरुशलम पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, अस्मा के पास ब्रिटिश और सीरिया की नागरिकता है। उनका जन्म और पालन-पोषण लंदन में सीरियाई माता-पिता ने किया। अस्मा साल 2000 में सीरिया चली गईं। उसी साल 25 साल की उम्र में उन्होंने असद से शादी कर ली। 49 वर्षीय पूर्व प्रथम महिला ने रूसी न्यायालय में तलाक का आवेदन दायर किया है और मॉस्को छोड़ने के लिए विशेष अनुमति मांगी है। 

रूस में हैं असद के परिवार पर पाबंदियां

Report: Bashar al-Assad's wife files for divorce, unhappy with life in Moscow
अस्मा अल-असद - फोटो : X/asmaalassadsy

बशर अल-असद 24 साल तक राष्ट्रपति रहे, उन्होंने 2000 में पदभार संभाला और अपने पिता हाफिज अल-असद की जगह ली, जिन्होंने 1971 से 2000 तक शासन किया। मगर इस महीने की शुरुआत में, सीरिया में तख्तापलट के बाद असद ने रूस से शरण मांगी और पुतिन ने अनुरोध को स्वीकार कर लिया था। हालांकि, माना जाता है कि बशर अल-असद को गंभीर प्रतिबंधों का सामना करना पड़ रहा है और उन्हें मॉस्को छोड़ने या किसी भी राजनीतिक गतिविधियों में शामिल होने की अनुमति नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

असद के पैसे और संपत्ति को किया जब्त

Report: Bashar al-Assad's wife files for divorce, unhappy with life in Moscow
बशर अल-असद अपनी पत्नी के साथ अस्मा अल-असद - फोटो : X/asmaalassadsy

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रूसी अधिकारियों ने उनके पैसे और संपत्ति को भी जब्त कर लिया है, जिसमें 270 किलोग्राम सोना, दो अरब डॉलर और मॉस्को में 18 अपार्टमेंट शामिल हैं। सऊदी और तुर्की की रिपोर्टों के अनुसार, बशर अल-असद के भाई माहेर अल-असद को रूस में शरण नहीं दी गई है और वह व उनका परिवार घर में नजरबंद हैं। माहेर के शरण अनुरोध की अभी भी समीक्षा की जा रही है। असद के परिवार ने करीब पांच दशक तक सीरिया में शासन किया था।

संबंधित वीडियो- 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed