PM Modi Gift: फ्रांसीसी राष्ट्रपति को पीएम मोदी ने डोकरा कलाकृति भेंट की, तस्वीरों में दिखी रिश्ते की गर्मजोशी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस दौरे पर राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों को खास तोहफा दिया। पीएम मोदी ने जिस डोकरा कलाकृति का उपहार दिया है, उसकी जड़ें छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, ओडिशा और झारखंड में रहने वाली जनजातीय आबादी से जुड़ी हैं। धातु की इस कलाकृति में पारंपरिक संगीतकारों की मुद्राओं को दर्शाया गया है।
आदिवासी संस्कृति से जुड़ी डोकरा कलाकृति में प्राचीन खोई हुई मोम तकनीक का उपयोग करके बारीक शिल्प कौशल प्रदर्शित किया जाता है। समृद्ध आदिवासी विरासत को दिखाने वाली डोकरा कलाकृति में पारंपरिक संगीतकारों को गतिशील मुद्राओं में दिखाया गया है। यह भारतीय संगीत के सांस्कृतिक महत्व को उजागर करती है।
फ्रांस में राष्ट्रपति मैक्रों के साथ खास मुलाकात और रात्रि भोज के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें जो उपहार दिया उसकी खास अहमियत इसलिए भी है क्योंकि कलाकृति में सिर्फ सजावट से कहीं अधिक, यह डोकरा कलाकृति भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का भी प्रतीक है। आदिवासी संस्कृति से जुड़े कारीगरों के गहन कौशल और समर्पण को दर्शाने वाली इस कलाकृति के माध्यम से पीएम मोदी ने फ्रांस में भारतीय कौशल को भी रेखांकित किया है।
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरों में उनके आपसी रिश्ते के साथ-साथ सांस्कृतिक तोहफे भी खासी अहमियत रखते हैं। उन्होंने राष्ट्रपति मैक्रों को डोकरा कलाकृति भेंट करने के अलावा उनकी पत्नी को चांदी का दर्पण गिफ्ट किया। मेजबान राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भारतीय संस्कृति से जुड़े तोहफे पाकर गदगद दिखे। पत्थर की कारीगरी वाले प्रधानमंत्री मोदी के तोहफे से जुड़ी खास बात यह भी है कि पीतल और तांबे को मिलाकर तैयार हुई इस कलाकृति में लैपिस लाजुली (lapis lazuli) और मूंगा का उपयोग भी किया गया है।
फ्रांस दौरे पर पीएम मोदी ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विनायक दामोदर सावरकर को भी नमन किया। मंगलवार शाम दक्षिणी फ्रांस के शहर मार्सिले के दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी ने इस शहर में उन्होंने वीर सावरकर के साहसिक प्रयास को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने संकट के समय उनका समर्थन करने वाले फ्रांसीसी कार्यकर्ताओं को भी धन्यवाद दिया।
Sharing highlights from the various programmes in Marseille… pic.twitter.com/dU95c1f9RZ
— Narendra Modi (@narendramodi) February 12, 2025
फ्रांसीसी कार्यकर्ताओं को भी धन्यवाद
पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, मार्सिले विशेष महत्व रखता है। यहीं पर महान वीर सावरकर ने साहसी भागने का प्रयास किया था। मैं मार्सिले के लोगों और उस समय के फ्रांसीसी कार्यकर्ताओं को भी धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने मांग की थी कि उन्हें ब्रिटिश हिरासत में न सौंपा जाए। वीर सावरकर की बहादुरी पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी!
PM Modi in Marseille – Remembering the Freedom Struggle!
— MyGovIndia (@mygovindia) February 12, 2025
PM @narendramodi arrived in #Marseille with President @EmmanuelMacron, receiving a Guard of Honour and a warm welcome from the Indian diaspora
He highlighted the city's deep ties to India’s freedom struggle—where… pic.twitter.com/Qj7QcT7FlH