प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फ्रांस में जबरदस्त स्वागत किया गया। पेरिस में एआई शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता किए जाने से पहले आयोजित स्वागत रात्रिभोज में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने गले लगाकर उनका स्वागत किया। पीएम मोदी ने सोमवार को 'एक्स' पर लिखा, 'पेरिस में अपने मित्र राष्ट्रपति मैक्रों से मिलकर खुशी हुई।' रात्रिभोज में प्रधानमंत्री ने अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस से भी मुलाकात की। वेंस भी एआई शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए फ्रांस में हैं।
PM Modi Paris Visit: फ्रांस में मैक्रों ने गले लगाकर किया पीएम मोदी का स्वागत, बोले- आपका स्वागत है मेरे दोस्त
पीटीआई, पेरिस
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Tue, 11 Feb 2025 09:14 AM IST
सार
PM Modi In France: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय यात्रा पर सोमवार को फ्रांस पहुंचे। यहां वे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ 'एआई एक्शन समिट' की सह-अध्यक्षता करेंगे। इस दौरान वे उनके साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन