फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

US: 'फलस्तीनियों को अस्थायी रूप से ही गाजा से बाहर बसाने की मंशा', ट्रंप के प्रस्ताव पर सफाई; समझें पूरा मामला

Thu, 06 Feb 2025 09:44 AM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, वॉशिंगटन
पीटीआई, वॉशिंगटन Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 06 Feb 2025 09:44 AM IST
सार

ट्रंप ने मंगलवार को कहा था कि अमेरिका गाजा पट्टी पर स्वामित्व स्थापित करेगा। हम इस क्षेत्र के स्वामी होंगे और वहां सभी खतरनाक हथियारों एवं बम को नष्ट करने के साथ ही क्षतिग्रस्त इमारतों के मलबे को हटाने तथा आर्थिक विकास सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार होंगे, जो असीमित संख्या में नौकरियां उपलब्ध कराएगा।

विज्ञापन
US officials now say Trump only wants to displace Palestinians from Gaza temporarily Know all about it
Donald Trump - फोटो : PTI

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शीर्ष राजनयिक और उनकी मुख्य प्रवक्ता ने बुधवार को कहा कि ट्रंप फलस्तीनियों को अस्थाई रूप से ही गाजा पट्टी से बाहर निकालकर किसी और जगह पर बसाना चाहते हैं। दोनों अधिकारियों की टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब गाजा पट्टी पर स्वामित्व स्थापित करने और फलस्तीनी निवासियों को वहां से बाहर निकालकर स्थायी रूप से कहीं और बसाने के ट्रंप के प्रस्ताव का अमेरिका के सहयोगी देशों के साथ रिपब्लिकन पार्टी के सांसदों ने भी विरोध किया है।

US officials now say Trump only wants to displace Palestinians from Gaza temporarily Know all about it
अमेरिकी प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट - फोटो : एएनआई

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो और व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा कि ट्रंप ने केवल युद्ध प्रभावित गाजा पट्टी का पुनर्विकास सुनिश्चित करने के लिए लगभग 18 लाख गाजा वासियों को अस्थायी रूप से कहीं और स्थानांतरित करने का सुझाव दिया।

US officials now say Trump only wants to displace Palestinians from Gaza temporarily Know all about it
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई

फलस्तीनियों ने ट्रंप के प्रस्ताव की कड़ी आलोचना की
फलस्तीनियों ने ट्रंप के इस प्रस्ताव की कड़ी आलोचना की है। उन्हें डर है कि अगर वह गाजा पट्टी से कहीं और जाने को तैयार हुए, तो उन्हें कभी वापस लौटने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ट्रंप ने जिन अरब देशों से गाजा में रहने वाले फलस्तीनियों को अपने यहां बसाने का अनुरोध किया है, उन्होंने भी इस प्रस्ताव का विरोध किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
US officials now say Trump only wants to displace Palestinians from Gaza temporarily Know all about it
ट्रंप के साथ कैरोलिन लेविट - फोटो : फेसबुक/कैरोलिन लेविट

ट्रंप के करीबियों को देनी पड़ी सफाई
बतौर विदेश मंत्री अपनी पहली विदेश यात्रा पर ग्वाटेमाला सिटी पहुंचे रूबियो ने ट्रंप के प्रस्ताव को बहुत उदार प्रस्ताव बताया, जिसका मकसद इस्राइल और हमास के बीच लगभग 15 महीने पहले शुरू हुए युद्ध से तबाह गाजा पट्टी से मलबा हटाना और उसका पुनर्विकास सुनिश्चित करना है। रूबिया ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, 'गाजा पट्टी के पुनर्विकास की प्रक्रिया के दौरान जाहिर तौर पर लोगों को कहीं न कहीं रहना होगा।' वहीं, वाशिंगटन में अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में लेविट ने कहा कि गाजा एक विध्वंस स्थल में तब्दील हो गया है। वहां बड़े पैमाने पर मची तबाही का मंजर किसी से छिपा नहीं है। उन्होंने कहा, 'गाजा इंसानों के लिए रहने लायक नहीं रह गया है और ऐसे गंभीर हालात में लोगों को वहां रहने का सुझाव देना कहीं से भी ठीक नहीं होगा। राष्ट्रपति ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र के पुनर्विकास के लिए लोगों को वहां से अस्थाई तौर पर निकालना होगा।'

विज्ञापन
US officials now say Trump only wants to displace Palestinians from Gaza temporarily Know all about it
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई

ट्रंप ने क्या कहा था?
ट्रंप ने मंगलवार को कहा था कि अमेरिका गाजा पट्टी पर स्वामित्व स्थापित करेगा। हम इस क्षेत्र के स्वामी होंगे और वहां सभी खतरनाक हथियारों एवं बम को नष्ट करने के साथ ही क्षतिग्रस्त इमारतों के मलबे को हटाने तथा आर्थिक विकास सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार होंगे, जो असीमित संख्या में नौकरियां उपलब्ध कराएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed