Hindi News
›
Photo Gallery
›
World
›
Pakistan Imran Khans party supporter Khadija Shah arrested for leading attack on Jinnah House
{"_id":"646dda346a89f1c5c10054f8","slug":"pakistan-imran-khans-party-supporter-khadija-shah-arrested-for-leading-attack-on-jinnah-house-2023-05-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Khadijah Shah: कौन हैं पाकिस्तान में गिरफ्तार फैशन डिजाइनर खदीजा शाह? जानें इमरान की पार्टी से इनका कनेक्शन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Khadijah Shah: कौन हैं पाकिस्तान में गिरफ्तार फैशन डिजाइनर खदीजा शाह? जानें इमरान की पार्टी से इनका कनेक्शन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 24 May 2023 04:11 PM IST
सार
पाकिस्तान की मशहूर फैशन डिजाइनर और पीटीआई की समर्थक खदीजा शाह को गिरफ्तार किया गया है। उन पर आरोप है कि इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद उनकी अगुवाई में इस महीने नौ मई को जिन्ना हाउस पर हमला किया गया।
विज्ञापन
1 of 7
khadijah shah
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
जिन्ना हाउस पर हमले के मामले में पाकिस्तान-तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) की समर्थक फैशन डिजाइनर खदीजा शाह को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद उनके समर्थकों ने नौ मई को जिन्ना हाउस पर हमला कर दिया था। पंजाब पुलिस ने मंगलवार को कहा कि लाहौर कोर कमांडर हाउस पर हमले की 'मुख्य संदिग्ध' खदीजा शाह को हिरासत में लिया गया है।
2 of 7
खदीजा शाह
- फोटो : सोशल मीडिया
खदीजा शाह ने अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण नहीं किया, जबकि उन्होंने पहले दावा किया था कि वह खुद उनके सामने पेश होंगी। उनके पति और परिवार के अन्य सदस्यों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पीटीआई प्रमुख इमरान खान को इसी महीने नौ मई को अल-कादिर ट्रस्ट मामले में गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद पूरे पाकिस्तान हिंसक विरोध प्रदर्शन शुरु हो गए थे। उनकी पार्टी के नेताओं और समर्थकों ने जिन्ना हाउस में घुसकर आग लगा दी थी और कई सैन्य प्रतिष्ठानों पर भी हमला किया था।
3 of 7
खदीजा शाह
- फोटो : सोशल मीडिया
पंजाब के अंतरिम मुख्यमंत्री मोहसिन नकवी ने पिछले हफ्ते घोषणा की थी कि सैन्य प्रतिष्ठान पर हमले के मामले में शामिल महिलाओं को हर कीमत पर गिरफ्तार किया जाएगा। 'द एक्सप्रेस ट्रिब्यून' की खबर के मुताबिक,आत्मसमर्पण से कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर वायरल एक ऑडियो क्लिप में शाह को यह बताते हुए सुना जा सकता है कि उनके परिवार को इन दिनों कितनी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है। उन्होंने स्वीकार किया कि वह पीटीआई की समर्थक हैं और लाहौर कोर कमांडर हाउस के बाहर प्रदर्शन का हिस्सा थीं लेकिन उन्होंने लोगों को हिंसा के लिए उकसाने सहित कुछ भी गलत करने से इनकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
khadijah shah
- फोटो : Social Media
खदीजा शाह ने रविवार को एक वॉयस नोट जारी करते हुए कहा कि वह पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने जा रही हैं और उन्होंने अपनी गलती स्वीकार कर ली है। शाह ने स्वीकार किया कि उन्होंने गुस्से और भावना में सैन्य नेतृत्व के खिलाफ 'अनुचित' ट्वीट किए थे, लेकिन अब उन्हें हटा दिया गया है। उन्होंने कहा, 'मैं पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने जा रही हूं। मैंने यह फैसला इसलिए लिया क्योंकि पिछले पांच दिन मेरे लिए काफी मुश्किल रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 7
खदीजा शाह
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा, 'वे (अधिकारी) आधी रात को मेरे घर में घुसे और मेरे पति व पिता का अपहरण कर लिया। उन्होंने हमारे बच्चों के सामने मेरे पति के साथ मारपीट की... मेरे घरेलू नौकरों को भी यातनाएं दी गईं। पीटीआई समर्थक ने आगे कहा कि उन्होंने किसी भी कानून या देश के संविधान का उल्लंघन नहीं किया है। उन्होंने पिछले साल पीटीआई के कई विरोध प्रदर्शनों में भाग लिया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।