प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सिडनी के कुडोस बैंक एरिना में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस मौजूद रहे। प्रधानमंत्री मोदी को देख लोग "भारत माता की जय", "वंदे मातरम" और "मोदी, मोदी" के नारे लगा रहे थे। जब पीएम मोदी लोगों के बीच आए तो लोग उनके संग सेल्फी लेने उमड़ पड़े। पीएम मोदी के संबोधन से पहले ऑस्ट्रेलिया के पीएम ने लोगों को संबोधित किया और प्रधानमंत्री मोदी को 'बॉस' कहा। अल्बनीस ने कहा कि उनकी लोकप्रियता अमेरिकी गायक-गीतकार ब्रूस स्प्रिंगस्टीन से अधिक है।
सिडनी में दिखा भारत-सा नजारा: 'भारत मात की जय' के नारे लगे, PM मोदी संग सेल्फी लेने उमड़े लोग; देखें तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिडनी में कुडोस बैंक एरिना में कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज के साथ सेल्फी लेने के लिए लोग उमड़ पड़े। पीएम मोदी लगातार लोगों से हाथ मिला थे साथ ही कुछ लोगों को उनकी डायरी में ऑटोग्राफ भी दिया। जो लोग दूर थे पीएम को देखकर मोदी मोदी के नारे लगा रहे थे, इस दौरान पीएम मोदी ने दोनों हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया।
#WATCH | People click selfies with Prime Minister Narendra Modi and Australian PM Anthony Albanese as the two leaders meet them after the community event at Qudos Bank Arena in Sydney. pic.twitter.com/jiFlcb6Xnz
आज दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे युवा टैलेंट फैक्ट्री भारत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत के पास सामर्थ्य की कमी नहीं है। भारत के पास संसाधनों की भी कमी नहीं है। आज दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे युवा टैलेंट फैक्ट्री भारत में है। मुझे ये जानकर अच्छा लगा कि आप सब ने भी आजादी का अमृत महोत्सव भी बड़े धूमधाम से मनाया है। हमारे किक्रेट के रिश्ते को 75 वर्ष पूरे हो गए हैं। किक्रेट की फील्ड पर मुकाबला जितना रोचक होता है उतनी ही गहरी हमारी ऑफ द फील्ड दोस्ती है। पिछले साल जब महान क्रिकेटर शेन वार्न का निधन हुआ तो ऑस्ट्रेलिया के साथ कोटि-कोटि भारतीयों ने भी शोक मनाया। ये ऐसा था जैसे हमने अपना कोई खो दिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोरोना महामारी में जिस देश ने दुनिया का सबसे तेज वैक्सीनेशन कार्यक्रम किया वो भारत है, आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था है, आज भारत दुनिया में नंबर 1 स्मार्ट फोन डेटा उपभोक्ता है.......अब जो देश अगले 25 साल में विकसित होने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहा है वो भारत है।
लोगों से खचाखच भरा था स्टेडियम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुनने के लिए हजारों की संख्या में लोग सुनने को मौजूद थे। पूरा स्टेडियम खचाखच भरा था। लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अगले 25 साल में विकसित होने के लक्ष्य के साथ जो देश आगे बढ़ रहा है वो देश भारत है। आज आईएमएफ भारत को वैश्विक अर्थव्यवस्था का उज्ज्वल बिन्दु मानता है। वर्ल्ड बैंक का विश्वास है कि ग्लोबल हेडविंड्स को अगर कोई चुनौती दे रहा है तो वो भारत है।