फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   World ›   Nepal Accident: How Principal Rajendra Dawadi Saved the Lives of 1,600 Students!

नेपाल हादसा: प्रिंसिपल राजेंद्र दवाड़ी ने ऐसे बचाई 1600 छात्रों की जिंदगी!

Mon, 31 Aug 2026 09:46 PM IST
Adarsh Jha अमर उजाला डिजिटल डॉट कॉम
अमर उजाला डिजिटल डॉट कॉम Published by: Adarsh Jha Updated Mon, 31 Aug 2026 09:46 PM IST
Nepal Accident: How Principal Rajendra Dawadi Saved the Lives of 1,600 Students!
नेपाल में आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। नदियां उफान पर हैं, सड़कें बह चुकी हैं और कई इलाकों में जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त है। लेकिन इसी प्राकृतिक आपदा के बीच उत्तरी-मध्य नेपाल की त्रिशूली घाटी से एक ऐसी कहानी सामने आई है, जहां एक प्रिंसिपल की सूझबूझ और समय पर लिए गए फैसलों ने 1600 से ज्यादा बच्चों और स्कूल स्टाफ की जान बचा ली।

त्रिशूली घाटी में स्थित त्रिभुवन त्रिशूली सेकेंडरी स्कूल में करीब 1600 बच्चे पढ़ते हैं। बुधवार को स्कूल खुला था और सुबह करीब 900 बच्चे स्कूल पहुंच भी चुके थे। शुरुआत में हालात बिल्कुल सामान्य नजर आ रहे थे। किसी को अंदाजा नहीं था कि कुछ ही देर में स्कूल और वहां मौजूद सैकड़ों बच्चों के सामने जिंदगी का सबसे बड़ा खतरा खड़ा होने वाला है।

इसी दौरान स्कूल के प्रिंसिपल राजेंद्र दवाड़ी के मोबाइल पर एक दोस्त का फोन आया। दोस्त ने बताया कि इलाके में बाढ़ आ चुकी है और ऊपर की तरफ बसे गांव भी पानी की चपेट में आ गए हैं।

राजेंद्र दवाड़ी ने इस सूचना को गंभीरता से लिया। उन्होंने घबराने के बजाय तुरंत स्कूल बसों की स्थिति की जानकारी जुटाई। पता चला कि करीब 700 बच्चे अभी स्कूल पहुंचने बाकी थे। इनमें कुछ बच्चे पैदल आ रहे थे, जबकि कुछ स्कूल बसों से आने वाले थे।

स्कूल नदी से करीब 200 फीट की ऊंचाई पर था, लेकिन प्रिंसिपल ने जोखिम लेने के बजाय तत्काल बस ड्राइवरों को फोन करना शुरू कर दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि जो बसें बच्चों को लेकर स्कूल की तरफ आ रही हैं, उन्हें स्कूल लाने के बजाय रास्ते से ही वापस मोड़ दिया जाए।

तभी एक और अभिभावक का फोन आया। उसने बताया कि बाढ़ का पानी स्कूल की तरफ तेजी से बढ़ रहा है।

इसी बीच एक स्कूल बस स्कूल की तरफ आती दिखाई दी। प्रिंसिपल ने तुरंत उसे वापस लौटने का आदेश दिया। ड्राइवर ने बस मोड़ दी और जैसे ही बस स्कूल के सामने बने पुल को पार करके आगे निकली, वही पुल बाढ़ के पानी में बह गया।

इस घटना ने स्कूल में मौजूद लोगों को हिलाकर रख दिया। बच्चों और शिक्षकों में डर फैल गया। लेकिन प्रिंसिपल ने हिम्मत नहीं छोड़ी। उन्होंने सभी शिक्षकों को बच्चों को लेकर सुरक्षित ऊंचाई यानी पहाड़ी की तरफ जाने का निर्देश दिया।

इसी दौरान एक बच्ची को पैनिक अटैक आ गया। राजेंद्र दवाड़ी ने उसे मोटरसाइकिल पर बैठाया और बाकी बच्चों को पैदल पहाड़ी की ओर भेज दिया। सभी बच्चों को सुरक्षित ऊपर भेजने के बाद उन्होंने स्कूल को दोबारा चेक किया और फिर खुद भी पहाड़ी की तरफ चले गए।

स्कूल में मौजूद सभी लोग ऊपर पहुंचकर एक बोधि वृक्ष के नीचे सुरक्षित जगह पर बैठ गए। इस तरह प्रिंसिपल की सतर्कता और तेजी से लिए गए फैसलों की वजह से 1644 लोगों में से 1643 लोगों की जान बच गई।

हालांकि इस हादसे में स्कूल के सोशल हिस्ट्री के शिक्षक सैंटोस परियार को नहीं बचाया जा सका। वह बाढ़ के तेज बहाव में बह गए।

एक तरफ नेपाल में बाढ़ ने तबाही मचा रखी है, तो दूसरी तरफ राजेंद्र दवाड़ी की कहानी बताती है कि संकट की घड़ी में सही समय पर लिया गया एक फैसला कितनी जिंदगियां बचा सकता है।

यह कहानी सिर्फ एक प्रिंसिपल की सूझबूझ की नहीं, बल्कि उस हिम्मत की है जिसने सैकड़ों परिवारों को अपने बच्चों से बिछड़ने से बचा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

नेपाल में फिर से आई भीषण बाढ़ झूला पुल बहा, 400 परिवारों पर बढ़ा संकट!

31 Aug 2026

नेपाल में बाढ़ के बाद संकट गहराया, मुर्दे बन रहे जिंदा लोगों के लिए खतरा!

31 Aug 2026

नेपाल त्रासदी: सैलाब आता देख पहाड़ पर भागने लगे लोग, वीडियो हैरान कर देगा!

30 Aug 2026

नेपाल में भीषण तबाही से 01 लाख लोग बेघर, अब जिंदगी बचाने की जंग हुई तेज!

30 Aug 2026

नेपाल जलप्रलय पर चीन की चुप्पी पर उठे सवाल, तिब्बत ने बीजिंग पर दागे कई सवाल!

30 Aug 2026
विज्ञापन

नेपाल में फ्लैश फ्लड के बाद तेजी से बढ़ रहा मौत का आंकड़ा 600 के पार पहुंची मृतकी की संख्या

30 Aug 2026

पीएम मोदी के उज्बेकिस्तान पहुंचते ही क्यों टेंशन में आया पाकिस्तान?

29 Aug 2026
विज्ञापन

नेपाल बाढ़ में बहकर आया बैंक लॉकर, लोगों ने निकाल लिए 92 लाख रुपये

29 Aug 2026

नेपाल में भीषण बाढ़ त्रासदी से करीब 500 लोगों की मौत, विदेशी बचाव दलों को मंजूरी नहीं दी

29 Aug 2026

नेपाल में फिर से मंडरा रहा फ्लैश फ्लड का खतरा, स्थानीय प्रशासन हुआ अलर्ट!

29 Aug 2026

जोहरान ममदानी ने जताया विरोध इस बीच क्यों सस्पेंड हुआ 'एहेड' का X अकाउंट?

28 Aug 2026

नेपाल त्रासदी: नेपाल में तबाही के बीच मंडरा रहा नया संकट? चीन ने दी चेतावनी

27 Aug 2026

मोजतबा खामेनेई की मौत को लेकर अटकलों पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिया जवाब!

27 Aug 2026

चीनी एप ओपन सोर्स एआई मॉडल के डाउनलोड 10 अरब के पार, बाकी देशों पर क्या असर पड़ेगा?

27 Aug 2026

नेपाल में बाढ़ के बाद आया 5.2 की तीव्रता का भूकंप , अब तक 150+ लोगों की मौत!

27 Aug 2026

नेपाल बाढ़: क्या चीन के धोखे से नेपाल में आई भयंकर तबाही? बच सकती थी कई जिंदगियां!

26 Aug 2026

न्यूयॉर्क में मोहन भागवत के कार्यक्रम का मेयर जोहरान ममदानी ने किया विरोध तो भड़कीं अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन

26 Aug 2026

India Crude Oil Needs: रूस-ईरान पर लटकी ट्रंप की तलवार,भारत के लिए उपयोगी बना वेनेजुएला!

26 Aug 2026

China Egypt Military Exercise: चीन ने तैयार किया J-16 वाला सीक्रेट प्लान,भारत के लिए बढ़ी टेंशन!

26 Aug 2026

NO Social Media Under 16: न्यूजीलैंड में 16 साल से कम उम्र के बच्चे नहीं कर पाएंगे इस्तेमाल

25 Aug 2026

Ship Attacked During Strait of Hormuz: होर्मुज में जहाज पर फिर हमला, अब किसने बनाया निशाना?

18 Aug 2026

Pakistan Supreme Court Orders on Imran Khan: जेल से बाहर आएंगे इमरान खान, PAK सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश

18 Aug 2026

Sheikh Hasina Bangladesh: शेख हसीना करेंगी घर वापसी, दिया बड़ा राजनीतिक संदेश!

06 Aug 2026

SCO Summit 2027 के लिए पाकिस्तान देगा न्योता, क्या मोदी जाएंगे इस्लामाबाद?

31 Jul 2026

ईरान के चाबहार पोर्ट पर अमेरिका ने किया हमला, क्या ईरान से ज़्यादा नुकसान भारत को?

17 Jul 2026

फ्रांस के राष्ट्रपति के सीरिया दौरे के दौरान ब्लास्ट, फ्रांस बोला- मैक्रों सुरक्षित

07 Jul 2026

Khamenei Funeral: ट्रंप के खिलाफ लगे नारे, खामेनेई की मौत का बदला लेने की मांग

06 Jul 2026

Khamenei Funeral: 4 महीने ईरान ने कहां छिपाया खामेनेई का शव? कैसा होगा जनाजा?

30 Jun 2026

India-Pakistan Indus Water Treaty: पाकिस्तान में हालत खराब, पीने को पानी नहीं दिखा रहा आंख!

30 Jun 2026

Keir Starmer Resigns: 10 साल में 7वां PM देखेगा UK, ट्रंप के एलान के बाद स्टार्मर का इस्तीफा!

22 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed