फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World Updates Cyprus ferry death Iceland reject joining EU West Asia Russia Ukraine Polity International News

विदेश के समाचार: साइप्रस हादसे में 8 की मौत, जी20 में अमेरिका की कूटनीतिक कवायद ईरान पर समर्थन जुटाने की मौत

Mon, 31 Aug 2026 11:08 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 31 Aug 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
World Updates Cyprus ferry death Iceland reject joining EU West Asia Russia Ukraine Polity International News
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

उत्तरी साइप्रस के तट के पास रविवार को करीब 270 यात्रियों और चालक दल को लेकर जा रही एक फेरी समुद्र में पलट गई। हादसे में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 237 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। अधिकारियों के मुताबिक करीब 22 लोग अभी लापता हैं और उनकी तलाश जारी है। फेरी के प्रस्थान के 15 मिनट बाद ही उसमें पानी भरने लगा था। खराब मौसम को संभावित कारण बताया गया है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने जांच के तहत फेरी के कप्तान समेत आठ लोगों को हिरासत में लिया है। हादसे के बाद बचाव अभियान जारी है।

विज्ञापन


आइसलैंड के लोगों का ईयू में शामिल होने से इनकार
आइसलैंड के मतदाताओं ने यूरोपीय संघ (ईयू) में शामिल होने के सरकार के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। सरकारी प्रसारक आरयूवी ने बताया कि अभी कुछ मतों की गिनती बाकी है, लेकिन इनके नतीजे से परिणाम बदलने की उम्मीद नहीं है। सरकार ने सदस्यता को व्यापार युद्धों और आर्कटिक क्षेत्र में बढ़ती प्रतिस्पर्धा से सुरक्षा के लिए जरूरी बताते हुए इसे अब या कभी नहीं का मौका करार दिया था। 

विज्ञापन

मादुरो ने जेल से जारी की तस्वीरें...मजबूती से डटा 
अमेरिका की जेल में बंद वेनेजुएला के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने पहली बार अपनी तस्वीरें जारी की और संदेश दिया कि वे जेल में मजबूती से डटे हुए हैं। न्यूयॉर्क की ब्रुकलिन जेल में बंद 63 वर्षीय मादुरो ने अपने टेलीग्राम और एक्स अकाउंट पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में वे ग्रे रंग के ट्रैकसूट में मुस्कुराते हुए और उंगलियों से 'जीत' का इशारा करते दिख रहे हैं। मादुरो ने अपने समर्थकों से कहा, मैं चाहता हूं कि आप जानें कि हम मजबूती से खड़े हैं> वेनेजुएला फिर से उठ खड़ा होगा। बता दें कि जनवरी 2026 में अमेरिकी सेना ने एक गुप्त ऑपरेशन चलाकर मादुरो और उनकी पत्नी सीलिया फ्लोरेस को गिरफ्तार कर लिया था। उन पर ड्रग तस्करी और आतंक फैलाने के आरोप हैं। इस मामले का ट्रायल 1 जून 2027 से शुरू होगा। मादुरो की यह तस्वीर ऐसे समय में आई है जब वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने अमेरिका के साथ एक बहुत बड़ा समझौता किया है। इसके तहत अमेरिका वेनेजुएला के लगभग 65 अरब बैरल के तेल भंडारों पर नियंत्रण या बड़ा हिस्सा हासिल करेगा। 

गर्म होता हिमालय बढ़ा रहा आपदाओं का खतरा
26 अगस्त को नेपाल-तिब्बत सीमा क्षेत्र में त्सांगबू री के पास ग्लेशियर का बड़ा हिस्सा टूटने और उसके मलबे से भोटे कोसी-त्रिशूली नदी तंत्र में अचानक बाढ़ आने की घटना ने हिमालय में बढ़ते जलवायु और भूगर्भीय जोखिम की गंभीरता फिर सामने ला दी। वैज्ञानिकों के अनुसार हिमालय अब केवल बर्फ पिघलने की समस्या से नहीं, बल्कि पूरे पर्वतीय तंत्र में हो रहे बदलावों से जूझ रहा है। इंटरनेशनल सेंटर फॉर इंटीग्रेटेड माउंटेन डेवलपमेंट के अध्ययन बताते हैं कि हिंदूकुश हिमालय क्षेत्र में ग्लेशियर लगातार सिकुड़ रहे हैं। इससे आने वाले दशकों में पानी की उपलब्धता के साथ-साथ ग्लेशियल झीलों के विस्तार और अचानक बाढ़ का जोखिम भी बढ़ रहा है। ग्लेशियर के पीछे हटने के साथ उनकी जगह बड़ी और अस्थिर झीलें बन सकती हैं। इन झीलों के किनारे अक्सर बर्फ, चट्टान और ढीले मलबे से बने होते हैं। भूकंप, अत्यधिक बारिश, हिमस्खलन या चट्टान गिरने से इनके टूटने पर कुछ ही मिनटों में भारी मात्रा में पानी और मलबा नीचे की घाटियों में पहुंच सकता है। तापमान बढ़ने से यह पर्माफ्रॉस्ट पिघल रहा है। इसके कमजोर होने से चट्टानी ढलानों की स्थिरता घट सकती है। 
विज्ञापन

इंडोनेशिया में सिनाबुंग ज्वालामुखी फटा, 3,500 मीटर तक उठा राख और धुएं का गुबार

इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर माउंट सिनाबुंग ज्वालामुखी सोमवार को फट गया। इससे काले राख और धुएं का गुबार करीब 3,500 मीटर तक ऊपर उठा। फिलहाल किसी की मौत, निकासी या उड़ानों में बाधा की सूचना नहीं है। अधिकारियों ने ज्वालामुखी के छह किलोमीटर के दायरे में लोगों को जाने से बचने की सलाह दी है। कई गांवों में सड़क, वाहन और इमारतें राख से ढक गईं।

जी20 में अमेरिका की कूटनीतिक कवायद ईरान पर समर्थन जुटाने की कोशिश

अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने सोमवार को जी20 देशों के वित्त मंत्रियों के साथ ऐशविले बैठक की शुरुआत की। उनका एजेंडा वैश्विक आर्थिक विकास और बढ़ते कर्ज पर काबू पाना रहा, लेकिन अमेरिका के कनाडा जैसे प्रमुख सहयोगियों पर कड़े टैरिफ लगाने और ईरान के साथ छह महीने से जारी युद्ध की वजह से अंतरराष्ट्रीय संबंधों में तनाव ने बेसेंट के लिए हालात पेचीद बना दिये हैं।

हालांकि, इस दौरान बेसेंट ने कहा कि वह वैश्विक अर्थव्यवस्था को बढ़ाने और बढ़ते कर्ज पर लगाम लगाने के तरीकों पर ध्यान देना चाहते हैं। इससे पहले रविवार को बेसेंट ने आर्थिक बहिष्कृत अभियान के तहत एक और बैंक पर प्रतिबंध लगाकर ईरान पर दबाव बढ़ाने की बात कही थी। इसे लेकर उन्होंने सोमवार को दावा किया कि ईरानी अर्थव्यवस्था कुछ हफ्तों या महीनों में दबाव में आ सकती है। इस बीच यूरोपीय संघ ने ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंधों का समर्थन किया है, लेकिन फ्रांस के वित्त मंत्री रोलैंड लेस्क्योर ने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था के हालात अभी अनिश्चित और धुंधले हैं।
 

अमेरिका सहयोगियों से ईरान मुद्दे पर समर्थन के लिए फूंक-फूंक कर रखे कदम

पूर्व अमेरिकी राजनयिक डैनियल फ्राइड ने अमेरिका को सहयोगियों से ईरान मुद्दे पर समर्थन पाने लिए अधिक सावधानी बरतने को कहा है। अमेरिका के लिए सबसे बड़ी चुनौती ईरानी तेल का सबसे बड़ा खरीदार चीन है। हालांकि,दोनों देश होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने और ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकने पर राजी हैं, लेकिन बेसेंट ने साफ किया कि बीजिंग पर प्रतिबंध लगाने के सभी विकल्प खुले हैं। फिलहाल, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर इकोनॉमिक डी-डे (बड़ी आर्थिक कार्रवाई) की चेतावनी पर अमल करने के बजाय उसके व्यापारिक साझेदारों पर दबाव बनाने की रणनीति अपनाई है। बता दें कि जी20 देशों के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नरों की यह बैठक अमेरिका के नॉर्थ कैरोलाइना प्रांत के ऐशविले शहर में 31 अगस्त से एक सितंबर तक चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed