आज यानी मार्च के दूसरे रविवार को अमेरिका में समय एक घंटे आगे बढ़ा दिया जाएगा। ऐसा डेलाइट सेविंग टाइम (डीएसटी) प्रणाली के तहत होता है। लेकिन कई अमेरिकी सांसद इसे नागरिकों के जीवन में उलझन बढ़ाने वाला, सेहत के लिए खतरनाक और अर्थव्यवस्था को नुकसान देने वाला बताते हुए खत्म करना चाहते हैं।
यह प्रणाली 19वीं सदी से बदले मौसम में दिन की रोशनी के अधिकतम उपयोग के लिए बनाई गई थी। पूरे साल समय का संतुलन बना रहे, इसलिए नवंबर के पहले रविवार को घड़ियां वापस एक घंटे पीछे कर ली जाती हैं।
यह प्रणाली 19वीं सदी से बदले मौसम में दिन की रोशनी के अधिकतम उपयोग के लिए बनाई गई थी। पूरे साल समय का संतुलन बना रहे, इसलिए नवंबर के पहले रविवार को घड़ियां वापस एक घंटे पीछे कर ली जाती हैं।