भारत में नए साल का जश्न शुरू हो चुका है। देर रात घड़ी में 12 बजते ही देश भर में लोगों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। वहीं दुनिया के अन्य देश भी नए साल के जश्न में साराबोर हो गए हैं। प्रशांत द्वीप के देश सामोआ, टोंगा, किरिबाती उन देशों में से हैं, जहां दुनिया में सबसे पहले नए साल का स्वागत होता है। इसके बाद अन्य देश इसकी खुमारी में डूबते जाते हैं।
New Year 2023: नए साल की खुमारी में डूबी दुनिया, तस्वीरों में देखें कहां-कैसे मनाया गया जश्न
प्रशांत द्वीप के देश सामोआ, टोंगा, किरिबाती उन देशों में से हैं, जहां दुनिया में सबसे पहले नए साल का स्वागत होता है। इसके बाद अन्य देश इसकी खुमारी में डूबते जाते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामोआ, टोंगा, किरिबाती के बाद अगला नंबर न्यूजीलैंड का है। दुनिया में इन देशों के बाद यहां नए साल का स्वागत होता है। शनिवार को यहां के लोगों ने न्यू ईयर का स्वागत जोर-शोर से किया। यहां पटाखे फोड़कर जश्न मनाया गया।
#WATCH | People in New Zealand cheerfully welcome New Year 2023 amid fireworks & light show. Visuals from Auckland.#NewYear2023
(Source: Reuters) pic.twitter.com/mgy1By4mmA
31 दिसंबर से यहां शुरू हो जाता है सेलिब्रेशन
#WATCH | People in New Zealand cheerfully welcome New Year 2023 amid fireworks & light show. Visuals from Auckland.#NewYear2023
31 दिसंबर को भारतीय समयानुसार शाम साढ़े तीन बजे सामोआ, टोंगा व किरिबाती से नए साल का जश्न शुरू होता है। इसके बाद 3:45 मिनट पर न्यूजीलैंड नया साल मनाया जाता है। शाम साढ़े चार बजे न्यूजीलैंड के कुछ अन्य हिस्सों में सेलिब्रेशन होता है। इसके बाद 5:30 बजे रूस के एक छोटे क्षेत्र के अलावा सात अन्य लोकेशन पर नए साल का स्वागत होता है।
(Source: Reuters) pic.twitter.com/mgy1By4mmA
साढ़े सात बजे से यहां जश्न
31 जनवरी की शाम साढ़े सात बजे से ऑस्ट्रेलिया, साढ़े आठ बजे जापान, दक्षिण कोरिया, साढ़े नौ बजे चीन, फिलीपीन्स व 12 बजे इंडोनेशिया, थाईलैंड में जश्न शुरू हो जाता है।
भारत समेत अन्य देशों में नए साल का जश्न
रात 11 बजे से म्यांमार, साढ़े 11 बजे बांग्लादेश, 11:45 मिनट पर नेपाल और ठीक 12 बजे भारत व श्रीलंका में नए साल का जश्न मनाया जाता है। रात एक बजे पाकिस्तान में नए साल का स्वागत होता है। इसके अलावा एक जनवरी को सुबह 11:30 से अमेरिका में नए साल का जश्न होता है।