फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दो इंडोनेशियाई की रिपोर्ट का इंतजार, 26 के भेजे जाएंगे नमूने

Mon, 06 Apr 2020 12:35 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 06 Apr 2020 12:35 AM IST
विज्ञापन
Waiting for the report of two Indonesians, 26 samples will be sent
Tablighi Jamaat - फोटो : PTI

तब्लीगी जमात के 37 वर्षीय इंडोनेशियाई नागरिक की रिपोर्ट आने के बाद यहां भी मामला गंभीर हो गया है। शाहगंज के मुसाफिर खाना में इंडोनेशियाई नागरिकों के साथ रह रहे 26 अन्य लोगों की जांच के लिए भी नमूना भेजा जाएगा। जबकि, दो इंडोनेशियाई नागरिक सहित तीन लोगों की रिपोर्ट का अभी इंतजार किया जा रहा है।



पुलिस की छापा मारने के बाद पकड़े गए शाहगंज स्थित मुसाफिरखाना से पकड़े गए 37 लोगों में से सात इंडोनेशियाई सहित 11 लोगों की जांच के लिए नमूना बुधवार को भेजा गया था। इसमें चार नागरिक देश के महाराष्ट्र, कोलकाता, राजस्थान और केरल के निवासियों के नमूने भेज गए थे। इसमें से आठ लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि तीन की रिपोर्ट रोक दी गई थी। रविवार को एक की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग की ओर से सार्वजनिक की गई। दो इंडोनेशियाई की रिपोर्ट का अभी इंतजार किया जा रहा है।

Waiting for the report of two Indonesians, 26 samples will be sent
corona virus - फोटो : अमर उजाला

कहा जा रहा है कि बार-बार रिपोर्ट रोक लिए जाने से दो अन्य की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव हो सकती है लेकिन, स्पष्ट रूप से अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग के अफसराें का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। दो इंडोनेशियाई नागरिकों के अलावा तीसरा नमूना शहर के एक निवासी का है। उसका नमूना जांच के लिए बीएचयू भेजा गया है। हालांकि उसकी भी रिपोर्ट अभी नहीं आई है।

कोरोना के नोडल ऑफिसर डॉ. गणेश प्रसाद ने कहा कि रविवार को सभी स्थानीय निवासियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया है। किसी में भी कोई समस्या नहीं है। मॉनिटरिंग की जा रही है। अगर कोई भी दिक्कत होती है तो तुरंत ही नमूने को भेजकर जांच कराई जाएगी। 26 स्थानीय नागरिकों को भी शहर के एक गेस्ट हाउस में क्वारंटीन किया गया है।

Waiting for the report of two Indonesians, 26 samples will be sent
Corona Virus - फोटो : Social Media

दो डॉक्टर के साथ पैरामेडिकल स्टॉफ  तैनात

कोटवां-बनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बनाए गए कोविड-19 लेवल वन के अस्पताल में इंडोनेशियाई नागरिक के आइसोलेट किए जाने के बाद से ही वहां पर दो डॉक्टर, दो नर्स, दो फार्मासिस्ट, दो लैब तकनीशियन, दो वार्ड ब्वॉय की ड्यूटी लगाई गई है। नोडल आफीसर डॉ. वीके मिश्रा ने बताया कि डॉक्टर सहित सभी स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी आठ घंटे की होगी। ड्यूटी करने वालों को घर नहीं जाने दिया जाएगा। उन्हें अलग से रखने का प्रबंध किया गया है। वहां उनके अलग से रहने, खाने-पीने का भी इंतजाम किया गया है।

सभी चिकित्सा कर्मियों को प्रोटेक्टशन किट, ग्लब्स, मॉस्क आदि चिकित्सकीय संसाधनों का पूरा इंतजाम पहले से ही कर लिया गया है। किसी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होेंने बताया कि कोविड-19 लेवल वन अस्पताल की पूरी देखरेख डॉ. अमृत लाल द्वारा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Waiting for the report of two Indonesians, 26 samples will be sent
कुछ लोग चैनलों पे गला फाड़ रहे हैं, कुछ लोग मगर जान बचाने में व्यस्त हैं - फोटो : social media

कोटवां-बनी में ही लाए जाएंगे प्रतापगढ़ के तीनों पॉजिटिव मरीज

प्रतापगढ़ के रानीगंज स्थित नरसिंह मजिस्द में पाए गए तीन कोरोना पॉजिटिव मरीजों को भी कोटवां-बनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ही रखा जाएगा। इसके लिए शासन की ओर से निर्देश दे दिया गया है। कहा गया है कि प्रतापगढ़ और कौशांबी में कोरोना पॉजिटिव के जितने भी मामले सामने आएंगे, उन्हें कोटवां-बनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर रखा जाएगा।

कोटवां-बनी सीएचसी कोविड-19 लेवल-वन अस्पताल के नोडल इंचार्ज डॉ. वीके मिश्रा ने बताया कि सोमवार को प्रतापगढ़ के तीनों पॉजिटिव मरीजों को यहां लाया जा सकता है। ये तीनों भी दिल्ली निजामुद्दीन के तब्लीगी जमात में शामिल होकर यहां आए थे। जांच के बाद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

विज्ञापन
Waiting for the report of two Indonesians, 26 samples will be sent
कोरोना - फोटो : self

इंडोनेशियाई नागरिकों ने सैकड़ों घरों में किया था संपर्क

तब्लीगी जमात में शामिल होने के बाद प्रयागराज आए इंडोनेशियाई नागरिक सैकड़ों घरों में पहुंचकर लोगों के साथ संपर्क किया है। इससे शाहगंज सहित आसपास के कई घरों में इस बीमारी के फैलने का खतरा बढ़ गया है। बताया जा रहा है कि दो स्थानीय निवासियों के साथ इंडोनेशियाई नागरिक आसपास के सैकड़ों घरों में गए थे और लोगों से संपर्क किया था। रविवार को इस बात की सूचना कंट्रोलरूम तक पहुंची थी।

स्थानीय लोगों ने जानकारी दी कि इंडोनेशियाई नागरिकों को लेकर दो स्थानीय लोग सैकड़ों घरों में गए और संपर्क किया। वहां पर इन लोगों ने परिवार के सदस्यों के साथ मेल-मिलाप भी बढ़ाया है। शिकायत मिलने के बाद जिला प्रशासन और पुलिस के लोगों ने सक्रियता भी दिखाई है। बताया जा रहा है कि शाहगंज पुलिस मौके पर जाकर शिकायत का भौतिक सत्यापन भी किया है। हालांकि, इंडोनेशियाई नागरिक की रिपोर्ट पॉजिटिव आ जाने के बाद मामला गंभीर हो गया है। पुलिस सभी पक्षों को लेकर जांच कर रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed