{"_id":"63af38db15c9f51c58157cab","slug":"roorkee-rishabh-pant-does-not-remember-how-he-got-out-of-the-car","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Roorkee : ऋषभ पंत को याद नहीं कार से कैसे निकले बाहर, पुलिस पूछताछ में क्रिकेटर का पहला बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee : ऋषभ पंत को याद नहीं कार से कैसे निकले बाहर, पुलिस पूछताछ में क्रिकेटर का पहला बयान
अमर उजाला नेटवर्क, रुड़की
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 31 Dec 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
ऋषभ पंत की कार हुई हादसे का शिकार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऋषभ को घटनास्थल से जब स्थानीय अस्पताल की ओर ले जाया जा रहा था तो एंबुलेंस में उनकी पुलिस अफसरों से बात हुई। ऋषभ ने एक पुलिस अफसर को बताया कि उन्हें बिल्कुल याद नहीं कि वे कैसे कार से बाहर निकले। अमर उजाला ने एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह से इस बारे में विस्तार से बात की। ऋषभ कार से बाहर कैसे निकले? इस सवाल पर सिंह ने कहा कि ऋषभ इतने ट्रामा में थे कि उन्हें कुछ भी याद नहीं।
2 of 5
ऋषभ पंत और दुर्घटना के बाद उनकी कार
- फोटो : सोशल मीडिया
बताया गया कि इस तरह की कारों में आमतौर पर फ्लैश ऑफ सेकेंड्स में आग लग जाती है। कार में आग लगने से पहले ऋषभ दरवाजा खोलकर खुद बाहर आ गए? इस पर पुलिस सूत्रों का कहना है कि कार में जिस तरह से भयानक आग लगी, उससे किसी और के कार तक जाने और ऋषभ को निकालने की गुंजाइश नहीं दिखती।
3 of 5
ऋषभ पंत की कार हुई हादसे का शिकार
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि जो हालात हैं, उससे तो यही लगता है कि हादसे का सदमा झेल रहे ऋषभ खुद कार से बाहर निकले होंगे या किसी ने उन्हें निकाला भी होगा तो वह हादसे के तुरंत बाद आग लगने से पहले कार तक पहंच गया होगा क्योंकि, डिवाइडर तोड़कर दूसरी तरफ सड़क के छोर पर पहुंचते ही कार को आग की लपटों ने घेर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ऋषभ पंत के बचपन के कोच
- फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी फुटेज में कार के हाईवे के दूसरे छोर तक पहुंचने और आग लगने में कुछ सेकेंड का ही अंतर दिखाई दे रहा है। इतनी तेज लपटें थीं कि उनमे ऋषभ को बचाने के लिए घुसना लगभग नामुमकिन है।
विज्ञापन
5 of 5
ऋषभ पंत के सिह पर है चोट...
- फोटो : अमर उजाला
बीसीसीआई के मुताबिक, ऋषभ के माथे पर दो कट लगे हैं, उनके दाहिने घुटने में लिगामेंट फट गया है और उनकी दाहिनी कलाई, टखने, पैर के अंगूठे में भी चोट लगी है और उनकी पीठ पर घिसने की चोट लगी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।