फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नैनीताल कांड: उस्मान की काली करतूत... लाल रंग की कार या थार में छिपा राज; मासूम की इस रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Mon, 05 May 2025 09:04 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 05 May 2025 09:04 AM IST
सार

नैनीताल केस में फोरेंसिक टीम ने उस्मान के घर और गैराज से सबूत जुटाए हैं। सीसीटीवी का डीवीआर कब्जे में लिया है। घटना में इस्तेमाल वाहन से भी नमूने लिए जाएंगे। ठेकेदार उस्मान की काली करतूत का खुलासा पीड़ित बालिका की मेडिकल रिपोर्ट में भी हुआ है।

विज्ञापन
Nainital Case forensic team collected evidence from Usman house and garage secret is hidden in red car or Thar
Nainital Case - फोटो : संवाद
नैनीताल में बालिका से दरिंदगी के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। रविवार को फोरेंसिक टीम ने आरोपी उस्मान के घर और घटनास्थल का मौका मुआयना कर सबूत जमा किए। टीम ने गैराज से कई नमूने लिए, वहां खड़े वाहन में ही बच्ची से दुष्कर्म किया गया था। आरोपी के घर में लगे सीसीटीवी का डीवीआर भी टीम ने जांच के कब्जे में ले लिया है। फोरेंसिक विशेषज्ञ डॉ. हेमंत होल्कर के नेतृत्व में हल्द्वानी और रुद्रपुर की टीम नैनीताल पहुंची। 

 
Nainital Case forensic team collected evidence from Usman house and garage secret is hidden in red car or Thar
आरोपी के गैराज की फोरेंसिक जांच करती टीम - फोटो : संवाद
मल्लीताल कोतवाली प्रभारी हेमचंद्र पंत और जांच अधिकारी आशा बिष्ट के साथ फोरेंसिक टीम ने आरोपी के घर और गैराज का मौका मुआयना किया। दो घंटे तक टीम ने गैराज के हर हिस्से की गहनता से जांच की। टीम ने संदिग्ध मिली कई वस्तुओं को सील कर कब्जे में ले लिया। इस दौरान वहां पीले टेप की बैरिकेडिंग लगाकर बाहरी लोगों को आने से रोक दिया गया। 

 
Nainital Case forensic team collected evidence from Usman house and garage secret is hidden in red car or Thar
nainital incident - फोटो : अमर उजाला
घर के नीचे बने गैराज में हुई थी घटना 
मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद पीड़ित ने घटना को लेकर सब साफ कर दिया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी के घर के नीचे बने गैराज के अंदर पार्क वाहन में घटना को अंजाम दिया गया। इसके बाद बालिका को वाहन से बाहर उतारने के बाद दोबारा वाहन गैराज से बाहर निकालकर सड़क किनारे खड़ा किया गया। पुलिस ने भी घटनास्थल पर लोगों से इस संबंध में पूछताछ की। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Nainital Case forensic team collected evidence from Usman house and garage secret is hidden in red car or Thar
कोतवाली व आईजी कार्यालय के पास के मुख्यमार्ग पर पुलिस और लोगों की भीड़ - फोटो : संवाद
लाल रंग की कार या थार में छिपा है राज 
पुलिस ने शनिवार को जिन तीन वाहनों बलेनो कार, थार गाड़ी और ऑल्टो कार को कब्जे में लिया, वे तीनों लाल रंग की हैं। पीड़ित बालिका इतना ही बता पाई थी कि लाल रंग की गाड़ी में उससे दरिंदगी की गई। इसके बाद पुलिस उस वाहन को कब्जे में लेने चली तो मालूम हुआ कि उस्मान के तीनों वाहन लाल रंग के हैं। इनमें एक थार गाड़ी भी है। अब लाल रंग के किस वाहन में घटना हुई, यह स्पष्ट नहीं है। बच्ची को दिखाकर पहचान कराई जा सकती है। उसके बाद उससे साक्ष्य लिए जाएंगे। एसपी (अपराध) जगदीश चंद्र ने बताया कि जल्द ही घटना में प्रयुक्त वाहन से नमूने एकत्रित किए जाएंगे। 
विज्ञापन
Nainital Case forensic team collected evidence from Usman house and garage secret is hidden in red car or Thar
कोतवाली व आईजी कार्यालय के पास के मुख्यमार्ग पर पुलिस और लोगों की भीड़ - फोटो : संवाद
मेडिकल रिपोर्ट में रेप की पुष्टि बच्ची ने आरोपी को पहचाना 
नैनीताल के 72 साल के ठेकेदार उस्मान की काली करतूत का खुलासा पीड़ित बालिका की मेडिकल रिपोर्ट में भी हुआ है। स्वास्थ्य विभाग और पुलिस के उच्चपदस्थ सूत्रों ने बताया है कि मेडिकल रिपोर्ट में 12 साल की बालिका के साथ रेप की पुष्टि हुई है। मामला कोर्ट में चल रहा है, इसलिए अधिकारी सीधे तौर पर बोलने के लिए तैयार नहीं है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed