{"_id":"5766a1b14f1c1b686611b8d0","slug":"brave-ayushi-saves-her-family-from-guldar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस बेटी के हौसले के सामने पस्त हुआ गुलदार, बचाई परिवार की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बेटी के हौसले के सामने पस्त हुआ गुलदार, बचाई परिवार की जान
Mon, 20 Jun 2016 10:06 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Mon, 20 Jun 2016 10:06 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
brave ayushi saves her family from guldar
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हरिद्वार में रेलवे स्टेशन से सटी निर्मला छावनी कॉलोनी में रविवार की सुबह एक घर में गुलदार के घुस जाने से हड़कंप मच गया। लेकिन घर की बेटी की बहादुरी से परिवार के सभी लोगों की जान बच गई। गुलदार को घर के दोनों ओर का दरवाजा बंद कर गुलदार को कैद कर लिया। इस दौरान परिवार की 18 वर्षीय बेटी आयुषी ने साहस का परिचय दिया। देर शाम तक वन विभाग की टीम गुलदार को पकड़ने के लिए संघर्ष कर रही थी। पूरे दिन यह प्रकरण शहरभर में चर्चा का विषय बना रहा।
इस बेटी की हौसले के सामने पस्त हुआ गुलदार, बचाई परिवार की जान
2 of 6
brave ayushi saves her family from guldar
- फोटो : amar ujala
रविवार की सुबह निर्मला छावनी निवासी व्यावसाई राजेंद्र जैन अपने घर के बाथरूम में नहाने गए हुए थे। उन्होंने खिड़की से देखा कि घर की दीवार पर गुलदार चढ़ा हुआ है। वह सकपकाए बाथरूम से बाहर आए तब तक गुलदार उनके कमरे तक जा चुका था। राजेंद्र जैन ने शोर मचा दिया। आवाज सुनकर रसोई में नाश्ता बना रही राजेंद्र की पत्नी रचना जैन और बगल वाले कमरे में मौजूद बेटी आयुषी बाहर की तरफ दोड़े।
इस बेटी की हौसले के सामने पस्त हुआ गुलदार, बचाई परिवार की जान
3 of 6
brave ayushi saves her family from guldar
- फोटो : amar ujala
आयुषी बैड शीट लेकर गुलदार की तरफ दौड़ी तो डर कर गुलदार कमरे में ही बैठ गया जिसे परिजनों ने बाहर से कुंडी लगाकर कैद कर दिया। राजेंद्र जैन के बेटे रजत ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम के 100 नंबर पर दी। उससे पहले वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच चुकी थी। डीएफओ एचके सिंह और हरिद्वार वन प्रभाग के रेंजर महेश प्रताप सेमवाल के साथ वनकर्मी गुलदार को पकड़ने के लिए जद्दोजहद कर रहे थे। वनकर्मियों के अनुसार गुलदार जख्मी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस बेटी की हौसले के सामने पस्त हुआ गुलदार, बचाई परिवार की जान
4 of 6
brave ayushi saves her family from guldar
गुलदार भीड़ ओर शोर शराबे के कारण बाहर नहीं आ रहा था। अधिकारी हर बार उसे बाहर निकालने के लिए प्रयास करते रहे लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। उन्होंने बेहोश करने वाली बंदूक का भी प्रयोग करना चाहा लेकिन गुलदार ऐसी जगह बैठा था कि उसे पर सीधा प्रहार किया नहीं जा सका था।
विज्ञापन
इस बेटी की हौसले के सामने पस्त हुआ गुलदार, बचाई परिवार की जान
5 of 6
brave ayushi saves her family from guldar
गुलदार पर हवाई फायरिंग भी की गई लेकिन फिर भी सफलता नहीं मिली। डीएफओ एचके सिंह ने बताया कि रात तक गुलदार के बाहर आने का इंतजार किया जाएगा अगर वह बाहर नहीं निकलता तो सुबह वन विभाग के विशेषज्ञों की टीम को बुलाकर गुलदार को ट्रेंकुलाइज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजाजी पार्क की सीमा पास होने के कारण ही गुलदार आबादी क्षेत्र में आकर घुसा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।