{"_id":"58d29bdb4f1c1b870a1a1e68","slug":"world-water-day-promise-for-clean-and-pure-by-making-human-chain-at-varanasi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विश्व जल दिवस: मानव श्रृंखला बनाकर गंगा को निर्मल बनाने का संकल्प ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व जल दिवस: मानव श्रृंखला बनाकर गंगा को निर्मल बनाने का संकल्प
टीम डिजिटल,वाराणसी
Updated Thu, 23 Mar 2017 02:54 PM IST
विज्ञापन
water day
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
22 मार्च यानी विश्व जल दिवस। जल बचाने के संकल्प का दिन। जल के महत्व को जानने का दिन और पानी के संरक्षण के विषय में समय रहते सचेत होने का दिन। इस अवसर पर वाराणसी के तुलसी घाट पर मानव श्रृंखला बनाकर गंगा को अविरल निर्मल बनाने का संकल्प लिया गया। संकटमोचन फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
water day
- फोटो : अमर उजाला
संकटमोचन फाउंडेशन की ओर से बुधवार को तुलसी घाट पर मानव श्रृंखला बनाकर गंगा को अविरल निर्मल बनाने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. यदुनाथ दुबे ने कहा कि गंगा हमारी सभ्यता और संस्कृति की संरक्षिका है। इसको हर हाल में बचाना होगा।
water day
- फोटो : अमर उजाला
साध्वी गीतांबा तीर्थ ने कहा कि गंगा की अविरलता और निर्मलता के लिए संत समाज पूरा सहयोग देगा। आईआईटी, बीएचयू के पूर्व निदेशक एवं संस्था के निदेशक प्रो. एसएन उपाध्याय ने कहा कि स्व. वीरभद्र मिश्र ने गंगा की अविरलता के लिए संस्था की स्थापना की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
water day
- फोटो : अमर उजाला
कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव और रोहनिया विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह ने गंगा को प्रदूषण मुक्त कराने में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। महापौर रामगोपाल मोहले ने कहा कि गंगा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं गंभीर हैं। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने से इस काम में तेजी आएगी।
विज्ञापन
water day
- फोटो : अमर उजाला
फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रो. विश्वंभरनाथ मिश्र ने कहा कि अब तो केंद्र और प्रदेश में एक ही पार्टी की सरकारें हैं। वर्तमान सरकार के समक्ष प्रदूषण रोकना और गंगा को प्रदूषण मुक्त बनाना चुनौती होगी।