{"_id":"60e73fae8ebc3ec1f80a900e","slug":"weather-update-rain-brought-relief-from-humidity-varanasi-know-how-weather-will-be-for-next-few-days","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मौसम: वाराणसी में बारिश ने दिलाई उमस से राहत, जानिए कैसा रहेगा अगले दो दिन मौसम का मिजाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम: वाराणसी में बारिश ने दिलाई उमस से राहत, जानिए कैसा रहेगा अगले दो दिन मौसम का मिजाज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 08 Jul 2021 11:40 PM IST
सार
तेज धूप, उमस झेल रहे लोगों को बृहस्पतिवार को नम पुरवा हवाओं संग हुई बारिश से थोड़ी राहत मिली है। अचानक मौसम में आए इस बदलाव की वजह से ही तापमान में भी छह डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
1 of 5
वाराणसी में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
तेज धूप, उमस झेल रहे लोगों को बृहस्पतिवार को नम पुरवा हवाओं संग हुई बारिश से थोड़ी राहत मिली है। अचानक मौसम में आए इस बदलाव की वजह से ही तापमान में भी छह डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार दस जुलाई तक ऐसे ही मौसम बने रहने की संभावना है। इसमें वाराणसी और आसपास के जिलों में अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है।
बृहस्पतिवार को सुबह से ही बादलों की आवाजाही जारी रही और पुरवा हवाओं के चलने की वजह से भी लोगों ने राहत महसूस की। इस दौरान दोपहर में लंका, गुरुधाम, बीएचयू परिसर, रथयात्रा, महमूरगंज सहित कई जगहों पर तेज बारिश हुई, जबकि कई जगहों पर केवल बूंदाबांदी ही हुई। बारिश, हवा में नमी की वजह से अन्य दिनों की अपेक्षा राहत रही। जुलाई महीने की शुरुआत से ही दिन में तीखी धूप हो रही थी। हवा भी न चलने से उमस से लोग बेहाल थे।
2 of 5
वाराणसी में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से पुरवा हवाएं आने लगी हैं, साथ ही मानसून की सक्रियता भी बढ़ने लगी है। इस वजह से नौ, दस जुलाई को बारिश के आसार है। इधर तापमान में भी कमी दर्ज की गई।
3 of 5
वाराणसी में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार को अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस की जगह बृहस्पतिवार को छह डिग्री कम होकर 32.9 पहुंच गया। हालांकि न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस की तुलना में 29.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
वाराणसी में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार की सुबह आसमान साफ रहा और सुबह छह बजे से ही आसमान में सूरज की रोशनी ने अपना अहसास कराया। सुबह कुछ बादल तो रहे मगर काफी असरहीन ही नजर आए। हालांकि, सुबह आठ बजे के बाद बादलों की सक्रियता का दौर भी शुरू हो गया। सुबह मौसम का रुख उमस भरा रहा तो रात में भी बिजली कटौती और भीषण उमस की वजह से लोगों की रात करवटों में बीती।
विज्ञापन
5 of 5
वाराणसी में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार को कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई, जिससे गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली। वहीं किसानों के चेहरे खिल गए। मौसम सुहावना देख किसान खेती की तैयारी में जुट गए। तमाम किसान रोपनी के लिए खेतों में पहुंच गए। पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से लोग परेशान थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।