{"_id":"5b1a58bb4f1c1b8c278b4a05","slug":"varanasi-weather-change-people-enjoy-storm-and-rain","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बनारस में आंधी के बाद बारिश की फुहार से बदला मौसम का मिजाज, खिले तन-मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस में आंधी के बाद बारिश की फुहार से बदला मौसम का मिजाज, खिले तन-मन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Fri, 08 Jun 2018 03:51 PM IST
विज्ञापन
rain
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी व मानसून की खबरों के बीच वाराणसी सहित पूरे पूर्वांचल में मौसम खुशनुमा हो गया है। शुक्रवार दोपहर आंधी के बाद हल्की बारिश से यहां पर तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। हल्की फुहार के बाद चली ठंडी हवाओं के साथ मौसम का मिजाज बदला तो लोगों ने मौसम के बदले मिजाज का जमकर लुत्फ उठाया। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..
rain
- फोटो : अमर उजाला
आग उगलते सूरज की गर्मी से झुलसते और उमस से पसीने-पसीने होते लोगों के लिए प्री मानसून की बारिश राहत लेकर आई। किसान भी बारिश से खुश दिखाई दिए। पानी से खेतों के नम होने से फसल की बुआई में आसानी होने से साथ फसल के लिए बरसात को अच्छा माना गया है।
rain
- फोटो : अमर उजाला
हल्की बारिश होने से जहां मौसम खुशनुमा होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली वहीं बरसात से किसानों के चेहरे खिल गए। हालांकि बीच-बीच में काफी तेज बिजली चमकने और गिरने की भी आवाज से लोगों का दिल दहल उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन
rain
- फोटो : अमर उजाला
तेज आंधी चलने के कारण कई जगहों पर पेड़ भी उखड़ कर सड़क पर गिर गए। किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है। बारिश के बाद वातावरण ठंडा हुआ तो लोगों को काफी राहत मिली मगर बिजली कटौती ने मजा किरकिरा कर दिया।
विज्ञापन
rain
- फोटो : अमर उजाला
चंदौली के सकलडीहा में बारिश के दौरान तेज गर्जना के साथ एक घर के आंगन में आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आकर एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई।