{"_id":"5fed56588ebc3e3fc432b777","slug":"varanasi-weather-1-4-degree-minimum-temperature-two-days-no-relief-winds-increase-cold-melting","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Uttar Pradesh Weather: 1.4 डिग्री कम हुआ न्यूनतम तापमान, दो दिन राहत के आसार नहीं, हवाओं ने बढ़ाई गलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttar Pradesh Weather: 1.4 डिग्री कम हुआ न्यूनतम तापमान, दो दिन राहत के आसार नहीं, हवाओं ने बढ़ाई गलन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 31 Dec 2020 11:15 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
varanasi weather
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मौसम का मिजाज इधर दो-तीन दिनों से बदला-बदला लग रहा है। दिन में धूप होने के बाद भी नम हवाओं का दबाव इतना अधिक है कि लोगों को गलन से राहत नहीं मिल पा रही है। हालांकि मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अभी आने वाले तीन-चार दिनों तक फिलहाल ठंड से राहत मिलने के कोई आसार नहीं दिख रहा हैं। देखें अगली स्लाइड्स...।
2 of 5
अस्सी घाट पर छाई धुंध।
- फोटो : अमर उजाला।
जम्मू कश्मीर सहित पहाड़ी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से ही वाराणसी और आसपास के जिलों में मौसम का मिजाज तेजी से बदला है। दिन में नम हवाएं नहीं थम रही है कि लोगों को राहत मिले। धूप का असर भी कम होने लगा है। उधर शहरी और ग्रामीण इलाकों में कोहरा भी दो दिनों से अधिक दिख रहा है।
3 of 5
varanasi weather
बुधवार को भी दिन में कुछ धुंध अधिक दिखा। यहीं नहीं पछुआ हवा चलते रहने से ठंड से भी कोई राहत नहीं मिली। शाम को तो गलन और बढ़ गई। तापमान में बदलाव की बात करें तो 29 दिसंबर को अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 9.5 डिग्री सेल्सियस की तुलना में 30 दिसंबर को अधिकतम में तो मामूली बदलाव हुआ और तापमान 21.6 डिग्री रहा लेकिन न्यूनतम तापमान एक डिग्री कम होकर 8.1 डिग्री रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
varanasi weather
मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की वजह से अभी दो दिन तक मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है। इस तरह के मौसम से ठंड और गलन दोनों बढ़ेंगी। कोहरा भी शहरी क्षेत्रों में बढ़ेगा, साथ ही ग्रामीण इलाकों में घना कोहरा पड़ेगा।
विज्ञापन
5 of 5
अलाव जलाकर ठंड दूर कर रहे लोग
गलन से बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक ठंड से ठिठुर रहे हैं। सर्दी दूर करने के लिए बच्चों और बुजुर्गों घर से कम निकलना होगा। साथ ही लोग अलाव जलाकर उसके पास तापते रहें, वहीं ऐसा लोग ठंड से राहत पाने के लिए कर भी रहे हैं। जनवरी का महीना शुरू होने वाला है, अभी ठंड का प्रकोप और बढ़ेगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।