{"_id":"622a370f4d668c6a8b2e7496","slug":"up-election-result-bjp-workers-celebrated-holi-with-saffron-color-took-out-procession-on-bulldozer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देखें तस्वीरें: भाजपा कार्यकर्ताओं ने केसरिया रंग से खेली जीत की होली, बुलडोजर पर जुलूस निकाल मनाया जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देखें तस्वीरें: भाजपा कार्यकर्ताओं ने केसरिया रंग से खेली जीत की होली, बुलडोजर पर जुलूस निकाल मनाया जश्न
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जीत की खुशी ने भाजपा कार्यकर्ताओं में दोगुनी ऊर्जा भर दी। बृहस्पतिवार सुबह से सभी दलों की निगाहें टीवी स्क्रीन पर चल रहे न्यूज चैनलों के प्रसारण पर थी। इस दौरान जैसे ही स्क्रीन पर जीत की खबर मिली वैसे ही कार्यकर्ता सड़कों पर निकले और केसरिया रंग की होली खेलकर आपस में मिठाइयां बांटी और जीत का जश्न मनाया।
2 of 6
भाजपा की महिला कार्यकर्ताअों ने लगाए अबीर-गुलाल।
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी शहर और ग्रामीण की सभी आठ सीटों पर जीत के बाद बृहस्पतिवार देर शाम तक भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर खुशियां मनाईं। इस दौरान सड़कें केसरिया मय नजर आईं। जगह-जगह जुलूस और नारेबाजी के बीच केसरिया रंगों के अबीर और गुलाल उड़ाए गए। कई जगह जेसीबी और बुलडोजर पर जुलूस निकालकर जश्न मनाया
3 of 6
भाजपा की जीत पर झूमते कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
रास्ते में मिठाई बांटकर एक दूसरे को जीत की बधाई दी गई। भाजपा नेताओं ने बताया कि मिठाइयों का ऑर्डर एक दिन पहले ही दे दिया गया था। केसरिया रंग के लड्डू के साथ गोला मंडी से 20 पेटी अबीर और गुलाल भी मंगा लिए गए थे।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाल कर जीत का जश्न मनाया। पहड़िया, गुरुधाम और बीएचयू में कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर पर बैठ कर बाबा बुलडोजर जिंदाबाद के नारे लगाए। बहुमत मिलने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने योगी आदित्यनाथ के दोबारा मुख्यमंत्री बनने की खुशी में कई इलाकों में जुलूस निकाला।
जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। आगे बुलडोजर और पीछे डीजे की धुन पर झूमते कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने लोगों को मिठाइयां भी बांटीं। जगह-जगह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नारे लगाए गए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।