फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: बीएचयू अस्पताल में मोबाइल की रोशनी में किया ऑपरेशन, मरीज की जिंदगी पर लगाया दांव

Wed, 17 Mar 2021 12:56 AM IST
हरि User रबीश श्रीवास्तव, अमर उजाला, वाराणसी
रबीश श्रीवास्तव, अमर उजाला, वाराणसी Published by: हरि User Updated Wed, 17 Mar 2021 12:56 AM IST
Tooth Operation of patient in mobile light in IMS BHU Hospital Varanasi
आईएमएस बीएचयू में मोबाइल की रोशनी में ऑपरेशन।

आईएमएस बीएचयू में मरीजों की जिंदगी दांव पर है। यहां ऑपरेशन मोबाइल की रोशनी में किया जाता है। बीएचयू अस्पताल में एम्स जैसी सुविधाओं की बात तो की जा रही है। कुछ हद तक इस दिशा में काम आगे बढ़ भी गया है लेकिन यहां जो सुविधाएं पहले से हैं, उन्हीं का लाभ पूरी तरह से मरीजों को नहीं मिल पा रहा है। इसका एक प्रमाण आईएमएस के दंत चिकित्सा विज्ञान संकाय में सोमवार को देखने को मिला। यहां एक मरीज के दांत की सर्जरी डॉक्टरों को मोबाइल की रोशनी में करनी पड़ी। बाकायदा इसका एक वीडियो भी बनाया गया है, जिसमें मोबाइल का टार्च जलाकर ऑपरेशन किया जा रहा है। फोटो के साथ एक वीडियो अमर उजाला टीम के हाथ लगा जिसमें सर्जरी करने वाले कुछ लोग इस तरह की स्थिति आए दिन होने की बात कह रहे हैं। अगली स्लाइड पर क्लिक कर देखें ऑपरेशन की फोटो...।

Tooth Operation of patient in mobile light in IMS BHU Hospital Varanasi
आईएमएस बीएचयू में मोबाइल की रोशनी में ऑपरेशन।

बीएचयू ट्रामा सेंटर परिसर स्थित दंत चिकित्सा विज्ञान संकाय का संचालन किया जाता है। यहां केवल वाराणसी ही नहीं बल्कि आसपास के जिलों के मरीजों के साथ ही बिहार तक के मरीज बेहतर इलाज के लिए आते हैं। सोमवार को भी हर दिन की तरह मरीज ओपीडी में चिकित्सक को दिखाने आए। इसमें कुछ मरीजों का ऑपरेशन भी होना था। बताया जा रहा है कि पूर्व निर्धारित तिथि के अनुसार चिकित्सकों ने एक मरीज की सुबह करीब दस बजे सर्जरी शुरू की। 

Tooth Operation of patient in mobile light in IMS BHU Hospital Varanasi
आईएमएस बीएचयू में मोबाइल की रोशनी में ऑपरेशन।

ऑपरेशन के बीच 10.20 बजे बिजली चली गई तो चिकित्सक परेशान हो गए। ऑपरेशन में कोई बाधा न आए, इसलिए तुरंत चिकित्सकों ने मोबाइल का टार्च जलाकर सर्जरी को जारी रखा। यही नहीं सर्जरी करने वाली टीम के सदस्यों ने यहां बिजली कटने, वैकल्पिक व्यवस्था में भी प्रकाश की व्यवस्था खराब होने का जिक्र अपनी रिपोर्ट में की है। इतनी बड़ी लापरवाही उजागर होने पर अब देखना है कि इस मामले में बीएचयू प्रशासन क्या निर्णय लेता है। 

विज्ञापन
Tooth Operation of patient in mobile light in IMS BHU Hospital Varanasi
आईएमएस बीएचयू में मोबाइल की रोशनी में ऑपरेशन।

जब बीएचयू के ये हालात, तो बाकी का क्या होगा
बीएचयू जैसे बड़े संस्थान में जब इस तरह के हालात हैं तो बाकी अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों की बात तो भूल जाइए। आम तौर पर यही माना जाता है कि बीएचयू में वो सभी सुविधाएं मरीजों को मिलेंगी, जो एक उच्च स्तरीय संस्थान में मिलती हैं। जिस तरह से सोमवार को बिजली गुल हो गई और चिकित्सकों को मोबाइल की रोशनी में सर्जरी करनी पड़ी। हालांकि एक वीडियो भी सर्जरी का है, जिसमें सर्जरी करने वाले कुछ लोग इस तरह की स्थिति आए दिन होने की बात कह रहे हैं।

Tooth Operation of patient in mobile light in IMS BHU Hospital Varanasi
आईएमएस बीएचयू में मोबाइल की रोशनी में ऑपरेशन।

दंत चिकित्सा विज्ञान संकाय के संकाय प्रमुख  प्रो. विनय श्रीवास्तव का कहना है कि संकाय में बिजली व्यवस्था को दुरूस्त कराया जा रहा है। इस वजह से ही कुछ देर के लिए करीब एक घंटे से डेढ़ घंटे तक बिजली काटी गई थी। हालांकि यहां मरम्मत संबंधी काम कराने की सूचना भी संबंधित लोगों को पहले ही दी जा चुकी थी। बिजली कटने के बाद जेनरेटर भी चलाया गया। मोबाइल की रोशनी में सर्जरी होने की बात की जांच कराई जाएगी, जिससे कि वस्तुस्थिति पता चल सके।

अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed