फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: बच्चों ने वेस्ट मैटेरियल से बनाई रंगोली, दिया इको फ्रेंडली दिवाली का संदेश

Thu, 12 Nov 2020 04:59 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 12 Nov 2020 04:59 PM IST
विज्ञापन
Student made Rangoli by west material given message eco friendly diwali in azamgarh
बच्चों ने बनाई रंगोली। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में इको फ्रेंडली दीपावली का संदेश देने के लिए गुरुवार को सेंट जेवियर्स हाईस्कूल एलवल के स्कूली बच्चों ने वेस्ट मैटेरियल का प्रयोग कर रंगोली बनाई। बच्चों ने रंगोली में कोरोना से बचाव के लिए तीन फीट की दूरी बनाए रखते हुए इको फ्रेंडली दीपावली मनाने और पटाखे न जलाने आदि का संदेश दिया।

Student made Rangoli by west material given message eco friendly diwali in azamgarh

बच्चों ने रंगोली के माध्यम से एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं भी दी। दीप पर्व के अवसर पर धनतेरस के दिन सेंट जेवियर्स हाईस्कूल एलवल में रंगोली बनाई गई। रंगोली में वेस्ट मैटेरियल का प्रयोग किया। जिसमें कुल्हड़, फूल के पत्ते, लकड़ी के भुरादे, गिट्टी का प्रयोग किया।

Student made Rangoli by west material given message eco friendly diwali in azamgarh

बच्चों द्वारा बनाई गई रंगोली सभी को अपनी ओर आकर्षित कर रही थी। विद्यालय के प्रिंसिपल निलेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि रंगोली दो ग्रुप के बच्चों ने बनाई है। एक ग्रुप में कक्षा 9वीं व 10वीं के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। वहीं दूसरे ग्रुप में कक्षा 10वीं व 12वीं के छात्र शामिल हुए। कोरोना को ध्यान में रखते हुए पांच-पांच बच्चों का ग्रुप बनाया गया था। उन्होंने कहा कि दीपावली खुशी व सुख शांति का पर्व है। दीपावली दीप उत्सव के रूप में मनाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Student made Rangoli by west material given message eco friendly diwali in azamgarh

यह पर्व अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने का संदेश देता है। कोरोना को देखते सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए मिट्टी से बने दीप जलाए तथा दीप उत्सव मनाएं। उन्होंने कहा कि हम सब भारत में बनाए गए सभी सामानों का प्रयोग कर दीपावली बनाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed