फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: पैंट-शर्ट पहनकर खेत में उतरे डीएम, अफसरों के साथ की धान की रोपाई, नई पीढ़ी को दी नसीहत

Wed, 30 Jun 2021 01:12 AM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: हरि User Updated Wed, 30 Jun 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Sonbhadra DM Abhishek Singh planted paddy in the field
सोनभद्र: धान की रोपाई करते डीएम अभिषेक सिंह। (बीच में, सफेद मास्क लगाए) - फोटो : अमर उजाला

किसानों को आधुनिक खेती का तरीका बताने के लिए सोनभद्र के डीएम अभिषेक सिंह मंगलवार को खुद किसान बन गए। कृषि विभाग के मगुंराही फार्म हाउस में उन्होंने धान की रोपाई की। पैंट-शर्ट पहने डीएम को धान रोपते देख जहां लोग हतप्रभ थे, वहीं किसान-मजदूर उत्साह से लबरेज दिखे। डीएम को देखकर उनके साथ आए अन्य अफसरों ने भी धान की रोपाई में हाथ बंटाया।



डीएम अभिषेक सिंह मंगलवार को कृषि विज्ञान केंद्र की स्थापना के लिए कृषि विभाग के मगुंराही फार्म हाउस का निरीक्षण करने पहुंचे थे। वहां धान की तैयार नर्सरी के बारे में जानकारी ली। जब पता चला कि धान की रोपाई के लिए खेत तैयार है, तब डीएम कीचड़-मिट्टी की परवाह किए बिना मुख्य नहर से पैदल चलकर खेत पहुंचे। क्लिक कर अगली स्लाइड्स भी देखें...

Sonbhadra DM Abhishek Singh planted paddy in the field
सोनभद्र: धान की रोपाई करते डीएम अभिषेक सिंह। - फोटो : अमर उजाला

डीएम ने खेत के बाहर जूते उतारे और सीधे खेत में पहुंच गए। डीएम ने सीआर-1 व सीआर-4 धान की प्रजाति को रोपा। डीएम को धान रोपते देख साथ आए जिला कृषि अधिकारी पीयूष राय सहित अन्य अफसर भी रोपाई में जुट गए। डीएम ने सांकेतिक रूप से धान रोपा। किसानों से चर्चा करते हुए वैज्ञानिक खेती के लिए प्रेरित किया। कहा कि धान की रोपाई समय से होने पर पैदावार भी बेहतर होती है।

Sonbhadra DM Abhishek Singh planted paddy in the field
सोनभद्र: धान की रोपाई करते डीएम अभिषेक सिंह समेत अन्य। - फोटो : अमर उजाला

डीएम अभिषेक सिंह ने कहा कि अपने खेतों के भौगौलिक बनावट के अनुरूप खेती करें। जहां पर पर्याप्त पानी मिल सकता है, वहां पर लंबे समय वाली धान की खेती करें। इसके अलावा जहां पर पानी सामान्य रूप से मिलता है, वहां कम दिनों वाली प्रजाति लगाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonbhadra DM Abhishek Singh planted paddy in the field
सोनभद्र: धान की रोपाई करते डीएम अभिषेक सिंह समेत अन्य। - फोटो : अमर उजाला

डीएम अभिषेक सिंह ने कहा कि जिस खेत में पानी कम रुकता है, वहां दलहन व तिलहन की खेती उपयुक्त होगी। कम लागत में अधिक उत्पादकता की खेती पर विशेष ध्यान दिया जाय। खेती के साथ बागवानी और साग-भाजी की खेती पर भी ध्यान दें।

विज्ञापन
Sonbhadra DM Abhishek Singh planted paddy in the field
सोनभद्र: धान की रोपाई करते डीएम अभिषेक सिंह समेत अन्य। - फोटो : अमर उजाला

डीएम ने जिले में जल्द कृषि विज्ञान केंद्र की स्थापना की बात कही। इसके लिए कृषि विभाग के मगुंराही फार्म हाउस में जगह चिह्नित कर प्रस्ताव भेजा जा रहा है। प्रस्ताव मंजूर होते ही कृषि विज्ञान केंद्र की स्थापना की कार्रवाई आगे बढ़ेगी। डीएम ने नई पीढ़ी के युवाओं को भी आधुनिक खेती की ओर बढ़ने की नसीहत दी।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed