फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंतजार खत्म...कोरोना की जंग जीतना आसान, वाराणसी में आज 600 स्वास्थ्य कर्मियों को लगेगा टीका

Sat, 16 Jan 2021 12:14 AM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: विचित्र सिंह Updated Sat, 16 Jan 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Six hundred health workers will get corona vaccine today in Varanasi
कोरोना टीकाकरण - फोटो : Pixabay/Amarujala
वाराणसी में कोरोना टीकाकरण के इंतजार की घड़ी खत्म हो गई। शनिवार को जिले में महिला अस्पताल कबीरचौरा, बीएचयू अस्पताल समेत छह केंद्रों पर 600 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाए जाने के अभियान का शुभारंभ होगा। पहले दिन हर केंद्रों पर जिन 100 लोगों को टीका लगाया जाएगा, उसमें सबसे ऊपर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का नाम ही शामिल है। महिला अस्पताल कबीरचौरा समेत अन्य केंद्रों पर शुक्रवार देर शाम तक तैयारियां चलती रहीं। हर केंद्र पर हेल्प डेस्क भी बनाया गया है, जहां टीकाकरण संबंधी जानकारी दी जाएगी।
Six hundred health workers will get corona vaccine today in Varanasi
मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में पीएम संवाद के लिए लगाई जा रही एलईडी स्क्रीन। - फोटो : अमर उजाला

जिला महिला अस्पताल कबीरचौरा में राष्ट्रीय स्तर पर टीकाकरण के शुभारंभ को लाइव देखने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा यहां पर प्रधानमंत्री एक लाभार्थी से संवाद भी करेंगे। इसके लिए शुक्रवार को दिन में दिल्ली से एक टीम महिला अस्पताल पहुंची और एलईडी स्क्रीन लगाने सहित अन्य तैयारियाें में जुट गई। लाइव टेलीकास्ट के दौरान नेटवर्क की कोई बाधा न आए, इसके लिए बीएसएनएल की ओर से हाईस्पीड इंटरनेट नेटवर्किंग की सुविधा दी गई है। 

Six hundred health workers will get corona vaccine today in Varanasi
मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में तैयारियों को जायजा लेते डीएम। - फोटो : अमर उजाला

शनिवार से शुरू होने वाले टीकाकरण कार्यक्रम में व्यवस्थाओं का जायजा लेने जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा शुक्रवार दोपहर को महिला अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने पहले दिन टीका लगवाने वाले लाभार्थियों की सूची, उनके बैठने, टीका लगवाने, पीएम का कार्यक्रम देखने के साथ ही किसी तरह के दुष्प्रभाव से निपटने से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी सीएमओ डॉ. वीबी सिंह से ली। उधर शाम को केंद्रों पर तैयारियों के बारे में भी नोडल अधिकारियों और केंद्रों पर नामित मजिस्ट्रेटों से फीडबैक लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Six hundred health workers will get corona vaccine today in Varanasi
मंडलीय अस्पताल में भर्ती की व्यवस्था - फोटो : अमर उजाला

कोरोना टीकाकरण के बाद कुछ लोगों को हल्का बुखार, बेचैनी, हरारत, शरीर पर दाने निकलने के साथ ही टीका लगवाने वाले जगह पर दर्द या सूजन जैसी समस्या हो सकती है। हर केंद्र पर इसके लिए पांच बेड का एक विशेष वार्ड बनाया गया है। अगर किसी को अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत होती है तो इसके लिए बीएचयू अस्पताल और मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में बेड रिजर्व कराया गया है।

विज्ञापन
Six hundred health workers will get corona vaccine today in Varanasi
मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में तैयारियों को जायजा लेते डीएम। - फोटो : अमर उजाला

कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण को चुनौती मानकर मरीजों की सेवा में लगे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी टीकाकरण की शुरुआत होने से बहुत उत्साहित हैं। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह के साथ ही एसआईसी डॉ. प्रसन्न कुमार, डॉ. लिली श्रीवास्तव, एडिशनल सीएमओ डॉ.एके मौर्या, डॉ.एनपी सिंह, आईएमए सचिव डॉ.आरएन सिंह, मेडिकल आफिसर डॉ. अतुल सिंह, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी राजेश शर्मा, सहायक मलेरिया अधिकारी केके राय सहित अन्य लोग तैयारियों में जुटे रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed