फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सपा के गढ़ में ताकत दिखा गए शिवपाल, बोले- 45 दल हमारे साथ, सत्ता की चाबी भी हाथ

Fri, 18 Jan 2019 10:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी/चंदौली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी/चंदौली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 18 Jan 2019 10:44 AM IST
विज्ञापन
Shivpal singh yadav show power in samajwadi party base
shivpal yadav - फोटो : अमर उजाला
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी के गढ़ में रैली का आयोजन कर अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। बुधवार को चंदौली के सकलडीहा इंटर कॉलेज के मैदान में समर्थकों की भारी भीड़ देख शिवपाल गदगद हो गए। अपने भाषण में उन्होंने विरोधियों पर हमला और कटाक्ष किया तो वहीं ही पारिवारिक विवाद और सपा से अलग होने के दर्द को इशारों में बयां कर दिया। शिवपाल की रैली के बाद पूर्वांचल में राजनीति गरम हो गई है। 


 
Shivpal singh yadav show power in samajwadi party base
shivpal yadav - फोटो : अमर उजाला
चंदौली की जनसभा के बाद वाराणसी पहुंचे शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि हमारी लड़ाई भाजपा से है। 45 दलों का साथ हमारे पास हैं। हमारा चुनाव सिंबल ही चाभी है। हमारा चुनावी सिंबल मास्टर की है। कैंटोनमेंट स्थित सभागार में पत्रकारों से शिवपाल ने कहा कि लोकसभा चुनाव में अपनी पार्टी से मुलायम सिंह यादव को ऑफर दिया है। अगर वह हमारे पार्टी से चुनाव लड़ेंगे तो हम सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारेंगे।

 
Shivpal singh yadav show power in samajwadi party base
shivpal yadav - फोटो : अमर उजाला
अलग पार्टी बनाने के बाद चंदौली में पहली बार आयोजित शिवपाल यादव की सभा में बड़ी संख्या में महिलाएं, युवक और कार्यकर्ता पहुंचे थे। भीड़ को देख गदगद हुए शिवपाल ने भाजपा पर झूठे वादों से जनता को छलने वाली पार्टी बताते हुए शिवपाल ने जमकर हमला बोला। वहीं, सपा-बसपा पर भी भड़ास निकालते हुए दोनों दलों के गठबंधन पर कटाक्ष किया। कहा कि जिन लोगों ने नेता जी मुलायम सिंह यादव को गाली दी, सपा को गुंडों वाली पार्टी बताया, आज उन्हीं के साथ सपा अध्यक्ष ने हाथ मिला लिया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shivpal singh yadav show power in samajwadi party base
shivpal yadav - फोटो : अमर उजाला
अखिलेश यादव को निशाना बनाने के साथ मायावती पर हमला बोला। बसपा सुप्रीमो पर तंज कसते हुए कहा कि टिकट बेचने वाले लोग हैं, उनका कोई भरोसा नहीं है। भाजपा के लोगों को राखी बांधने कौन गया था। तीन बार भाजपा की मदद से मुख्यमंत्री कौन बना है। कहा कि बहन जी ने मुझ पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। मैं नार्कों टेस्ट के लिए तैयार हुआ तो बहन जी पीछे हट गईं। 

 
विज्ञापन
Shivpal singh yadav show power in samajwadi party base
shivpal yadav - फोटो : अमर उजाला
प्रसपा और बहुजन मुक्ति पार्टी की संयुक्त रैली में शिवपाल ने कहा कि भाजपा के नारे अच्छे हैं, लेकिन नारा देने वाले अच्छे नहीं हैं। जिन वादों से भाजपा ने चुनाव जीता था, उन्हें आज तक पूरा नहीं किया। भाजपा की सरकार में संविधान को भी खतरा है। हम समान विचारधारा वाले दलों के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव में मुकाबला करेंगे, ताकि संविधान और जनता को खतरा पहुंचाने वालों को सत्ता में आने से रोका जा सके। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed