फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावन का दूसरा सोमवार: वाराणसी में गंगा स्नान करने गए दो दोस्त डूबे, एक का शव बरामद

Mon, 13 Jul 2020 10:30 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 13 Jul 2020 10:30 AM IST
विज्ञापन
Sawan 2020 second Monday two friends drowned in Varanasi to take a bath in Ganga body recovered
मौके पर मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला।

सावन के दूसरे सोमवार को वाराणसी के चौबेपुर क्षेत्र में गंगा स्नान करने गए दो दोस्त डूब गए। सूचना पाकर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से एक युवक का शव बरामद कर लिया है, जबकि दूसरे की तलाश की जा रही है।

Sawan 2020 second Monday two friends drowned in Varanasi to take a bath in Ganga body recovered

चौबेपुर थाना क्षेत्र के नरपतपुर डुबकियां निवासी सतीश गुप्ता(21) अपने दोस्त संदेश बरनवाल(22) के साथ ढकवां गौरीशंकर महादेव घाट पर गंगा स्नान करने गया था। नहाने के दौरान पैर फिसलने के कारण दोनों गहरे पानी में चले गए।

Sawan 2020 second Monday two friends drowned in Varanasi to take a bath in Ganga body recovered

घाट पर मौजूद अन्य लोगों की सूचना पर चौबेपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष चौबेपुर संजय त्रिपाठी ने बताया सतीश का शव बरामद कर लिया है। संदेश की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sawan 2020 second Monday two friends drowned in Varanasi to take a bath in Ganga body recovered

उधर, परिजनों के अनुसार दोनों युवक कैथी स्थित मार्कंडेय महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने गए थे। कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण मंदिर बंद था तो दोनों ढकवां स्थित गौरीशंकर महादेव का दर्शन करने पहुंचे। दर्शन-पूजन से पहले दोनों गंगा स्नान करने गए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed