{"_id":"5f01ab2cc6eaf96fef1aa17a","slug":"savan-2020-kashi-vishwanath-devotees-will-follow-guidelines-to-visit-in-temple-varanasi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sawan Somwar 2020: आज से शुरू हुआ सावन का महीना, बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने के लिए भक्तों को करना होगा ये काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sawan Somwar 2020: आज से शुरू हुआ सावन का महीना, बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने के लिए भक्तों को करना होगा ये काम
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 06 Jul 2020 02:17 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
बाबा आरती की फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
काशीपुराधिपति का दरबार भक्तों के लिए सजधज कर तैयार हो गया है। आज से शिव भक्त रेड कार्पेट से होकर बाबा के दरबार में पहुंचेंगे। इसके लिए बैरिकेडिंग कर रेड कार्पेट बिछाई गई है। मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी गौरांग राठी ने रविवार को व्यवस्थाओं का जायजा ले लिया है।
मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने बताया कि मंदिर में प्रवेश और निकास के लिए तीन अलग-अलग मार्ग तैयार किए गए हैं। मैदागिन की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं को गेट नंबर-4 के पांचों पांडव प्रवेश द्वार से प्रवेश दिया जाएगा। यहां से श्रद्धालु रानी भवानी मंदिर होते हुए गर्भ गृह के पूर्वी द्वार पर दर्शन करेंगे और दूसरे मार्ग से बाहर आएंगे। दूसरा मार्ग छता द्वार होगा।
2 of 6
- फोटो : ।
श्रद्धालु बद्रीनाथ प्रवेश द्वार से प्रवेश करते हुए गर्भगृह के उत्तरी दरवाजे पर दर्शन करेंगे और श्रृंगार गौरी की तरफ से वापस आएंगे। तीसरे मार्ग बांस फाटक से आने वाले श्रद्धालु ढुंढिराज गणेश, अन्नपूर्णा मंदिर होते हुए मुक्तेश्वर द्वार से प्रवेश करेंगे और गर्भगृह के दक्षिणी दरवाजे पर बाबा के दर्शन कर हनुमान मंदिर द्वार से होते हुए नंदू फारिया गली से बाहर निकलेंगे।
3 of 6
तीनों मार्गों के प्रवेश द्वार पर सैनिटाइजर और थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए सभी श्रद्धालुओं को मास्क पहनना अनिवार्य होगा। साथ ही सोशल डिस्टेनसिंग का पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
मंदिर में न लेकर आएं इलेक्ट्रानिक उपकरण
कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे मोबाइल, पेन, घड़ी, पेन ड्राइव आदि लेकर मंदिर में न आएं। इससे दर्शन में परेशानी होगी। साथ ही मंदिर परिसर में विग्रह, दीवार या रेलिंग को स्पर्श करने से बचें।
विज्ञापन
5 of 6
हर छह घंटे पर होगा सैनिटाइजेशन
मंदिर परिसर को हर छह घंटे पर सैनिटाइज किया जाएगा। आपात स्थिति के लिए चिकित्सक और एनडीआरएफ की टीम भी तैनात रहेगी। पेयजल की भी व्यवस्था होगी। खोया पाया केंद्र पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम भी लगाया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शौचालय भी बनवाया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।