भगवान बुद्ध के 2561वी जयंती के अवसर सारनाथ स्थल हजारों दीपों से जगमगा उठा। लगभग 25 हजार दीपों से महाबोधी मंदिर, खंडहर परिसर आदि को सजाया गया था। इस क्षेत्र की छटा देखते ही बन रही थी। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
2 of 6
sarnath
- फोटो : अमर उजाला
कमिश्नर नीतिन रमेश गोकर्ण, डीएम योगेश्वर राम मिश्र और डीआईजी विजय भूषण ने दीप प्रज्ज्वलित किया।कार्यक्रम का प्रारंभ भिक्षु संघ द्वारा बुद्ध वंदना, त्रिशरण, पंचशील, धम्म देशना तथा माल्यार्पण से हुआ।
3 of 6
sarnath
- फोटो : अमर उजाला
नेपाल में जन्मे सिद्धार्थ भारत भूमि पर भगवान बुद्ध बने और दुनिया को शांति का संदेश दिया। उक्त बातें भारत में नेपाल के उप राजदूत कृष्ण प्रसाद ढकाल ने मूलगंध कुटी विहार के बोधिवृक्ष परिसर में भगवान बुद्ध के 2561वी जयंती के अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करने के दौरान कही।
4 of 6
sarnath
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि नेपाल में अभूतपूर्व धार्मिक सहिष्णुता है। मुख्य वक्ता प्रो. रमेश प्रसाद ने कहा कि भगवान बुद्ध ने दुखों से मुक्ति का मार्ग बताकर लोगों का उद्धार किया।
5 of 6
sarnath
- फोटो : अमर उजाला
कचहरी स्थित डॉ. अंबेडकर स्मारक पर भिक्षु संघ द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। विशाल बौद्ध धम्म यात्रा संगोष्ठी के उपरांत शाम पांच बजे से बोधिसत्व बाबा साहेब स्मारक से निकाली गई। इसमें 30 झांकियां शामिल रहीं। लोग हाथों में पंचशील झंडा और तख्तियां लेकर चल रहे थे।