पुरातात्विक खंडहर परिसर में लाइट एंड साउंड शो सिस्टम दूसरे दिन मंगलवार को ही फ्लॉप हो गया। भगवान बुद्ध के ऊपर लाइट एंड साउंड शो के उद्घाटन के बाद दूसरे दिन आमजन के लिए शुरू हुआ तो पर्यटकों को मायूसी ही हाथ लगी और कई दर्शक तो बिना शो देखे ही लौट गए।
2 of 5
सारनाथ में लाइट एंड साउंड शो।
- फोटो : अमर उजाला
पुरातात्विक खंडहर परिसर में 7 करोड़ 88 लाख रुपये की लागत से लाइट एंड साउंड शो का उद्घाटन सोमवार को प्रदेश के दो मंत्रियों ने किया था। निर्धारित समय पर पर्यटन विभाग की टूरिस्ट पुलिस ने 50 दर्शकों को कूपन भी बांट दिए।
3 of 5
लाइट एंड साउंड शो।
- फोटो : अमर उजाला।
दर्शक खंडहर परिसर में शाम 6 बजे बैठ भी गए। लेकिन काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी जब शो शुरू नहीं हुआ तो लगभग 15 से 20 दर्शक शो छोड़कर अपने गंतव्य को निकल गए। लगभग 1 घंटे अथक प्रयास के बाद शो शुरू तो हुआ लेकिन बीच-बीच में प्रसारण सही नहीं होने से दर्शकों के मन की जिज्ञासा शांत नहीं हो पाई। वहीं, दर्शक मायूस भी लौटे गए।
पहड़िया के सुनील शर्मा ने कहा कि परिवार के 7 सदस्यों के साथ लाइट एंड साउंड शो देखने आए थे। लाइट एंड साउंड के बारे में काफी सुना था। जिसे देखने के लिए सपरिवार यहां पर 1 घंटे पहले से ही बैठे हुए थे। लेकिन काफी देर तक इंतजार करने के बाद लाइट एंड साउंड शुरू तो हुआ लेकिन मन में संतुष्टि नहीं हुई।
पर्यटक नेहा ने बताया कि लाइट एंड साउंड शो देख कर अच्छा लगा लेकिन अभी भी तकनीकी खराबी के कारण हमने काफी देर तक शो का इंतजार किया। अगर सुचारू रूप से चलेगा तो परिवार संग यहां पर आकर शो देखना अच्छा लगेगा। प्रशासन द्वारा एक अच्छी पहल है।