फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कल प्रधानमंत्री ने दी थी सौगात, आज फ्लाईओवर पर पसरा सन्नाटा, नीचे भीषण जाम

Mon, 17 Feb 2020 06:05 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 17 Feb 2020 06:05 PM IST
विज्ञापन
Reduced vehicular traffic on chaukaghat lahartara flyover in varanasi
चौकाघाट-लहरतारा फ्लाईओवर। - फोटो : अमर उजाला।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को वाराणसी में चौकाघाट-लहरतारा फ्लाईओवर की सौगात दी थी। लोकार्पण के दौरान फ्लाईओवर को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया था। फ्लाईओवर पर सबसे पहले दिव्यांग दिनेश कुमार की ट्राईसाइकिल को लोगों ने हर-हर महादेव के जयघोष के साथ आगे बढ़ाया। पीएम के बटन दबाते ही कोई बाइक से तो कोई उत्साह में पैदल ही फ्लाईओवर पर दौड़ गया। लेकिन दूसरे दिन फ्लाईओवर पर सन्नाटा पसरा दिख रहा है। जबकि फ्लाईओवर के नीचे भीषण जाम लगा हुआ है।

Reduced vehicular traffic on chaukaghat lahartara flyover in varanasi

रविवार को फ्लाईओवर पर वाहनों ने दौड़ लगाई, लेकिन सोमवार को वाहनों की भीड़ नहीं दिखाई दी। जबकि फ्लाईओवर के नीच सड़क पर दोनों ओर भीषण जाम लगा है। वाहनों की रफ्तार काफी है।

Reduced vehicular traffic on chaukaghat lahartara flyover in varanasi

चौका घाट पुल के उद्घाटन के बाद पहले दिन अंधरा पुल के समीप उतर रहे रास्ते पर लगा लंबा जाम लग गया है। नीचे की सर्विस रोड पर भी जाम लगा है। यहां पर फंसे हुए लोगों को आधे घंटे से लेकर एक घंटे का समय जाम के कारण खराब हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Reduced vehicular traffic on chaukaghat lahartara flyover in varanasi

प्रधानमंत्री मोदी रविवार को बनारस आए थे। यहां उन्होंने चौकाघाट-लहरतारा फ्लाईओवर, काशी महाकाल एक्सप्रेस और 1200 करोड़ की सौगात दी थी। साथ ही पड़ाव में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा और स्मारक का लोकार्पण किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed