फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जाधव की फांसी का चहुंओर विरोध, कहीं बुद्धि शुद्धि यज्ञ तो कहीं पाकिस्तान का पुतला फूंका

Thu, 13 Apr 2017 03:50 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
टीम डिजिटल,वाराणसी Updated Thu, 13 Apr 2017 03:50 PM IST
विज्ञापन
protest for pakistan government in all purvanchal
protest - फोटो : अमर उजाला
भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को पाकिस्तानी सेना कोर्ट द्वारा फांसी की सजा सुनाए जाने का विरोध पूरे देश में हो रहा है। बुधवार को पूर्वांचल के कई जिलों में पाकिस्तान सरकार के इस फैसले के विरोध में प्रदर्शन किया गया। कहीं पाकिस्तान के लिए बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया गया तो कहीं नवाज शरीफ का पुतला फूंका गया। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें....
protest for pakistan government in all purvanchal
protest - फोटो : अमर उजाला
 कुलभूषण जाधव को कथित जासूसी के आरोप में मिली फांसी की सजा के विरोध में बुधवार को पूरे वाराणसी में प्रदर्शन हुए। भाजपा धूपचंडी मंडल की ओर से पाकिस्तान के लिए बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया गया। मंगलवार को  बीएचयू के छात्रों पाकिस्तान का झंडा जलाया था। छात्रों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। 
protest for pakistan government in all purvanchal
protest - फोटो : अमर उजाला
बलिया में यूनियन बैंक के पास चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय नौ सेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को पाकिस्तान द्वारा फांसी की सजा सुनाए जाने पर नाराजगी जताते हुए। पाक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंककर विरोध जताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
protest for pakistan government in all purvanchal
protest - फोटो : अमर उजाला
चंदौली में शिव सैनिकों ने बुधवार को मढ़िया गांव स्थित कैप कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला दहन किया। इस दौरान पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान भारत सरकार भी हस्तक्षेप करने की मांग की। 
विज्ञापन
protest for pakistan government in all purvanchal
protest - फोटो : अमर उजाला
 कुलभूषण जाधव को फांसी दिए जाने की खबर पर मिर्जापुर में लोगों ने आक्रोश जताया। युवा  कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतर कर पाक के खिलाफ नारेबाजी की। पाकिस्तान का पुलता फूंककर विरोध जताया। शहर के सब्जी मंडी में दर्जनों कार्यकर्ता जुटे और जुलूस निकाला। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed