पाकिस्तान ने भारतीय वायु सेना के जवान अभिनंदन को अपने कब्जे में रखा हुआ है। वाराणसी समेत पूर्वांचल के लोग पूरे दिन अभिनंदन के सलामती की कामना कर रहे थे। हालांकि गुरुवार शाम को पाकिस्तान ने एलान कर दिया कि अभिनंदन को शुक्रवार को भारत को सौंप दिया जाएगा। इसके बाद सभी जगह पर खुशी का माहौल हो गया। देखें आगे की स्लाइड्स में...
अभिनंदन की सलामती के लिए की प्रार्थना, शाम को रिहाई का एलान होते ही मनाई खुशियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विंग कमांडर अभिनंदन की सलामती के लिए काशी में अखंड रामायण का पाठ कर रहे थे। जगत शिष्य पं. शिवपूजन शास्त्री के संयोजन में अखंड रामायण का पाठ छतरपुर स्थित वेद मंदिर में चल रहा था। अखंड पाठ में शामिल दर्जनों वैदिक ब्राह्मण जवान अभिनंदन की रिहाई के लिए भगवान श्रीराम से मनोकामना कर रहे थें। शाम को खबर मिलते ही सब खुश हो गए।
वहीं, स्वावलंबी महिला व्यापार संगठन की ओर से वायुसेना के ऑपरेशन बालाकोट के विजय को शौर्य दिवस के रूप में मनाया। साथ ही महिलाओं ने विंग कमांडर अभिनंदन के भारत सकुशल लौटने पर खुशी जताई।
वहीं, आजमगढ़ में भी अभिनंदन की सलामती और सकुशल घर वापसी की कामना को लेकर गुरुवार को अभिभावक महासंघ ने रैदोपुर स्थित दुर्गाजी मंदिर परिसर में हवन पूजन किया। हवन में शामिल युवाओं ने कहा कि हम सेना के साथ खड़े हैं और ईश्वर से कामना करते हैं। इस लड़ाई में हमारी सेना की विजय हो और पाकिस्तान को करारा जवाब मिले ताकि वह दोबारा पुलवामा जैसी कायराना हरकत करने की जुर्रत न करें।
सोनभद्र में भी अभिनंदन को वापस लाने के लिए जिले के कई स्कूलों में बच्चों और शिक्षकों ने ईश्वर से प्रार्थना किया। उन्होंने भारत सरकार से अविलंब पाकिस्तान सरकार के कब्जे से अभिनंदन को सुरक्षित भारत वापस लाने की मांग की थी। दिन भर लोग टीवी पर अभिनंदन के पल-पल की खबर लेते रहें। जब शाम को रिहाई की खबर आई तो माहौल में खुशी की लहर दौड़ गई।