{"_id":"5fcb628fdab7e165cd22c591","slug":"pollution-is-increasing-in-varanasi-air-quality-index-aqi-reaches-351","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: धूल, धुआं और जाम ने बढ़ाई शहरवासियों की परेशानी, AQI पहुंचा 351","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: धूल, धुआं और जाम ने बढ़ाई शहरवासियों की परेशानी, AQI पहुंचा 351
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 05 Dec 2020 04:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
वाराणसी में स्मॉक।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बनारस की हवा की गुणवत्ता का स्तर लगातार तीसरे दिन रेड जोन में बना रहा। धूल, धुआं और जाम के कारण वायु प्रदूषण का स्तर अब खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है। पानी के छिड़काव के बाद भी वायु प्रदूषण को नियंत्रण करने में मदद नहीं मिल रही है। शहर के कई इलाकों में जाम के कारण एयर क्वालिटी इंडेक्स 351 तक पहुंच गया है।
2 of 5
नाव से निकलता धुआं।
- फोटो : अमर उजाला।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार रात 8 बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स 349 दर्ज किया गया। शाम को सात बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स 351 तक पहुंच गया था। आंकड़ों के अनुसार पीएम 2.5 की अधिकतम मात्रा 415 और न्यूनतम मात्रा 243 रही।
3 of 5
अंधरापुल से नदेसर मार्ग पर लगा भीषण जाम ।
- फोटो : अमर उजाला।
पीएम 10 की अधिकतम मात्रा 437 और न्यूनतम मात्रा 199 रही। ओजोन की अधिकतम मात्रा 268 और नाइट्रोजन आक्साइड की मात्रा 166 रही। सुबह 8 बजे बनारस की वायु गुणवत्ता का आंकड़ा 356 था और दोपहर बाद यह 274 तक पहुंचा था, लेकिन शाम होते ही हवा फिर से खराब होती चली गई। स्थानीय प्रशासन और क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से प्रदूषण नियंत्रण के लिए इंतजाम नहीं किए गए तो बनारस अब डार्क रेड जोन में प्रवेश कर जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
जाम और धूल ने बढ़ा दी है परेशानी
पर्यावरणविदों के अनुसार बनारस में वायु प्रदूषण का सबसे बड़ा कारण धूल और धुआं है। चांदपुर, लहरतारा, बौलिया, भेलूपुर, इंग्लिशिया लाइन, बांसफाटक, गोदौलिया, बेनियाबाग और नई सड़क इलाके में जाम और धूल के कारण प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। चांदपुर से बौलिया वाले इलाके में शाम को धूल और धुएं के कारण स्मॉग जैसी स्थिति बन गई।
विज्ञापन
5 of 5
बनारस में बढ़ता वायु प्रदूषण
- फोटो : अमर उजाला
क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी कालिका सिंह ने बताया कि रेड जोन वाले इलाकों में यातायात को सुधारने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अलावा खोदाई स्थलों पर सख्ती से मानकों के पालन का निर्देश दिया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।