सुबह-ए-बनारस के लिए मशहूर शिव की नगरी काशी में रात भी अब और रौशन होगी। सात जुलाई को वाराणसी दौरे पर आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कासीवासियों को एक खास सौगात देंगे। कैंट स्टेशन के ठीक सामने लहरतारा-चौकाघाट फ्लाई ओवर के नीचे 1.9 किलोमीटर में सजने वाले नाइट बाजार का लोकार्पण करेंगे। यहां काशी की कला व संस्कृति दिखेगी, साथ ही बनारसी खान पान का स्वाद मिलेगा।
पढ़ेंः चार महीने बाद आज वाराणसी आएंगे पीएम मोदी, जानें राजनीति के लिहाज से क्यों खास है दौरा?
व्यवस्थित यातायात के साथ जनता के जरूरतों का ध्यान रखकर तैयार अर्बन प्लेस मेकिंग में पर्यटकों को पूरी रात सुविधाएं मुहैया होंगी। इंदौर की तर्ज पर विकसित होने इस नाइट बाजार में बनारस की धर्म, कला और संस्कृति को समाहित करने के साथ ही इस दौर में बनारस की पहचान बनने वाली परियोजनाओं के मॉडल को भी जगह दी गई है। आई लव वाराणसी स्लोगन लिखा हुआ सेल्फी प्वाइंट, फाउंटेन, पाथ वे, पेड़-पौधे समेत अन्य हॉर्टिकल्चर का प्रावधान है। सुविधा की दृष्टि से दोनों छोर पर प्रसाधन ,पेयजल की सुविधा, पर्यटकों के लिए इन्फॉर्मेशन कियोस्क व अन्य सुविधाएं होंगी।
2 of 7
वाराणसी में नाइट बाजार
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी कैंट स्टेशन से बाहर निकलते ही आपको काशी शहर का अहसास होने लगेगा। दीवारों पर काशी की कला और संस्कृति की पेंटिंग ,इंस्टॉलेशन और लैंडस्केपिंग के माध्यम से झलक दिखने लगी है। सड़क की सुरक्षा के लिए दोनों ओर रेलिंग, पेडेस्ट्रियन क्रॉसिंग व अन्य संसाधन विकसित हुए है।
3 of 7
नाइट मार्केट में सेल्फी प्वाइंट
- फोटो : अमर उजाला
नाइट मार्केट से इंग्लिशिया लाइन के पास से लहरतारा की तरफ जाने वाले मार्ग पर दुकानें ,फूड कोर्ट, ओपन कैफे आदि होंगे जहां यात्रियों व दर्शनार्थियों के जरूरतों के सामान के साथ ही बनारसी व्यंजन खाने को मिलेगा।
4 of 7
नाइट मार्केट
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी स्मार्ट सिटी के मुख्य महाप्रबंधक ने बताया कि यहां पर कैंट रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस स्टेशन होने से यातायात का दबाव अधिक रहता है। ट्रैफिक के सुगम संचालन व प्रबंधन के लिए निर्धारित ट्रैफिक सर्कुलेशन की स्कीम बनाई गई है। जिसके आधार पर जेब्रा क्रॉसिंग, ट्रैफिक साइनेज ,मीडियन यू-टर्न , पिक-अप और ड्रॉपिंग के लिए निर्धारित स्थान, ई रिक्शा चार्जिंग पॉइंट आदि की भी सुविधा होगी।
5 of 7
चौकाघाट-लहरतारा फ्लाईओवर के नीचे बना नाइट मार्केट
- फोटो : अमर उजाला
दुनिया भर से आने वाले पर्यटकों व श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बन रहे नाइट बाजार में भी रोपवे लोगों को रिझाएगी। खान पान सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं के साथ ही इस नाइट बाजार में बदलते बनारस की भी तस्वीर दिखाई देने लगी है।