{"_id":"606071928ebc3e592578fa3f","slug":"phalgun-purnima-vindhyachal-mirzapur-devotees-overwhelmed-by-seeing-ma-vindhyavasini","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: मां विंध्यवासिनी का दर्शन कर अभिभूत हुए श्रद्धालु, फाल्गुन पूर्णिमा पर माता के जयकारे से गूंजा विंध्यधाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: मां विंध्यवासिनी का दर्शन कर अभिभूत हुए श्रद्धालु, फाल्गुन पूर्णिमा पर माता के जयकारे से गूंजा विंध्यधाम
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: हरि User
Updated Sun, 28 Mar 2021 05:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मां विंध्यवासिनी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फाल्गुन पूर्णिमा व होली की पूर्व संध्या पर रविवार को जगत जननी मां विंध्यवासिनी के पावन दरबार में श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा। सुगंधित फूलों और रत्नजड़ित हार से किया गया मां विंध्यवासिनी देवी के भव्य शृंगार दर्शन पाकर श्रद्धालु अभीभूत हो उठे। घंटा-घड़ियाल, शंख, नगाड़ा और माता के जयकारे से पूरा विंध्यधाम गूंज उठा।
भोर में मंगला आरती के बाद से दर्शन-पूजन का दौर शुरू हुआ, जो देर रात तक अनवरत जारी रहा। विंध्याचल मंदिर की गलियों में कतार में खडे़ नर-नारी माता का जयघोष करते आगे बढ़ते जा रहे थे। मंदिर परिसर में पहुंचकर किसी ने झांकी से तो किसी ने गर्भगृह में पहुंचकर मत्था टेका। मंदिर के छत पर अनुष्ठान-पूजन का भी दौर दिनभर चलता रहा। अगली स्लाइड पर क्लिक कर देखें...।
2 of 5
मां विंध्यवासिनी दरबार में श्रद्धालुओं की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
विंध्याचल स्थित गंगा घाटों पर स्नान करने के लिए स्नानार्थियों का तांता लगा रहा। माता का दर्शन-पूजन करने के बाद महिलाओं और पुरुषों ने विंध्याचल की गलियों में सजी दुकानों से अपने-अपने जरूरत की वस्तुओं की भी खरीदारी की। मंदिर में उमड़ी दर्शनार्थियों की भारी भीड़ के चलते सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। वहीं श्री विंध्य पंडा समाज अध्यक्ष पंकज द्विवेदी, मंत्री भानु पाठक सहित समाज के पदाधिकारी श्रद्धालुओं की सेवा में डटे रहे।
3 of 5
श्रद्धालुओं की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
गड़बड़ा धाम में भक्तों ने लगाई हाजिरी
मिर्जापुर जनपद के हलिया क्षेत्र के गड़बड़ा धाम स्थित मां शीतला के दर्शन पूजन के लिए भक्तों का जमावड़ा लगा रहा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर ग्राम प्रधान से लेकर जिला पंचायत पद प्रत्याशियों ने मां के दरबार में पहुंच कर प्रार्थना की। सुबह से ही माता का दरबार जयकारे से गुंजायमान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं की लगी कतार।
- फोटो : अमर उजाला
क्षेत्रीय श्रद्धालु के अलावा पड़ोसी जनपद प्रयागराज एवं दूरदराज से भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही। मंदिर प्रबंधक प्रकाश चंद्र शुक्ल ने बताया कि भोर से ही हजारों की संख्या में भक्तों ने दर्शन पूजन किया। भक्तों ने शृंगार के सामान, लाई, जलेबी, नारियल, चुनरी तथा लकड़ी व बांस के बर्तन भी खरीदे।
विज्ञापन
5 of 5
विंध्य कॉरिडोर।
- फोटो : अमर उजाला
पूर्णिमा पर आस्थाधाम आए श्रद्धालु मंदिर से ही गंगा दर्शन कर अभिभूत रहे। विंध्य कॉरिडोर योजना के तहत विंध्याचल मंदिर के चारो तरफ खाली हुई जमीन देख कर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। कई श्रद्धालु मंदिर के चारो तरफ भ्रमण कर परिक्रमा करने में लगे रहे। भक्तों का कहना था कि अब परिक्रमा करने में परेशानी नहीं होगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।