फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बलिया में चिता सजाकर आत्मदाह पर अड़े लोग, प्रशासन पर लगाया झूठे आश्वासन का आरोप 

Fri, 06 Dec 2019 02:48 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 06 Dec 2019 02:48 PM IST
विज्ञापन
People adamant on self-immolation by burning pyre, accusing administration of false assurance
चिता पर बैठने से रोकती पुलिस - फोटो : a

बलिया जिले के बैरिया तहसील परिसर में शुक्रवार को उस समय अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब प्रशासन पर झूठा आश्वासन दिए जाने का आरोप लगाकर एक व्यक्ति द्वारा पूर्व में आत्मदाह की चेतावनी के साथ ही दर्जनों लोग चिता सजाकर आत्मदाह करने पर आमादा हो गए।



सूचना मिलते ही प्रशासन सकते में आ गया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि आश्वासन दिए जाने के बावजूद उपजिलाधिकारी अशोक कुमार चौधरी आंदोलनकारियों से मिलने नहीं पहुंचे। जिन बाबा के स्थान के पास समाजसेवी दुर्गविजय सिंह झलन के आत्मदाह के लिए सजी चिता के सामने धरने पर बैठे युवाओं व तमाम राजनैतिक पार्टी के सदस्य बार-बार उपजिलाधिकारी बैरिया को बात करने के लिए बुलाए जाने की मांग करते रहे।

People adamant on self-immolation by burning pyre, accusing administration of false assurance
आंदोलकारियों को पकड़कर ले जाती पुलिस - फोटो : a

आंदोलनकारियों का आरोप है कि एसडीएम ने विगत 25 नवंबर को आंदोलनकारियों को अपने कार्यालय के पत्र के माध्यम से आश्वासन दिया था कि पांच दिसंबर तक एनएच 31 सड़क मार्ग के मरम्मत का कार्य पूरा हो जाएगा, लेकिन शुरू भी नही हुआ। ऐसे में आज भी झूठा आश्वासन देने तो आ जायें, लेकिन तहसील प्रांगण में उपस्थित रहने के बावजूद भी उपजिलाधिकारी बैरिया आंदोलनकारियों के बीच नही पहुंचे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed