{"_id":"598ad3514f1c1b45428b45f6","slug":"pandit-birju-maharaj-will-dance-in-dance-plus-3-show","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डांस प्लस-3 के मंच पर जलवा बिखेरेंगे कथक सम्राट पंडित बिरजू महाराज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डांस प्लस-3 के मंच पर जलवा बिखेरेंगे कथक सम्राट पंडित बिरजू महाराज
amarujala.com, presented by उत्पल कांत
Updated Thu, 10 Aug 2017 10:32 AM IST
विज्ञापन
dance plus
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले डांस रिएलिटी शो डांस प्लस-3 के मंच पर कथक सम्राट पंडित बिरजू महाराज जलवा बिखेरेंगे। मशहूर कोरियोग्राफर रमेश गोपी उर्फ रेमो डिसूजा के शो डांस प्लस-3 में बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार बिरजू महाराज का विशेष स्वागत करेंगे। इस शो में अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर गेस्ट होंगे। वो अपनी अपकमिंग फिल्म 'टॉयलेट – एक प्रेम कथा' का प्रमोशन करेंगे।
dance plus
- फोटो : twitter
इंडिया के सबसे बड़े डांसिंग टेलेंट के लिए सबसे बड़ा डांसिंग मंच डांस प्लस ने दोबारा वापसी कर ली है। इस साल शुरू होने वाले डांस प्लस सीजन- 3 में इन डांसिंग टेलेंट का मुकाबला डांसिंग मास्टर रेमो डिसूजा के रेमो स्क्वॉयड से होगा। स्टार प्लस पर 12 अगस्त को रात आठ बजे प्रसारित होने वाले इस शो में अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर गेस्ट होंगे।
dance plus
- फोटो : twitter
रेमो स्क्वॉयड में इंटरनेट की सनसनी डिट्टो(एनिमेशन डांस), फिक-शून(हिप-हॉप डांस), पंडित बिरजू महाराज ग्रुप(कत्थक डांस) और पॉल एंड ब्रिटनी(लैटिन डांस) शामिल है। डांसिंग मास्टर रेमो डिसूजा ने इसे बड़ा खास डांस शो बताया है। इस शो का एक टैगलाइन है 'डांस प्लस-3 एक लेवल अप'। इसमें कोई स्टार नहीं होता बल्कि वह कलाकार होता है जो डांस के लिये जीता और मरता हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
dance plus
- फोटो : twitter
12 अगस्त को दूसरा हफ्ता होगा जिसमें पॉल एंड ब्रिटनी और पंडित बिरजू महाराज ग्रुप का डांस होगा। इस शो में पद्म विभुषण पंडित बिरजु महाराज को अक्षय कुमार विशेष तौर आमंत्रित करेंगे। मंच पर आने के बाद कलाकारों के आग्रह पर पंडित बिरजु महाराज कत्थक नृत्य का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
dance plus
- फोटो : twitter
डांस प्लस-3 की शुरूआत अगस्त के पहले विकेंड पर हुई थी। इसमें शाहरुख खान ने जब हैरी मेट सेजल के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। तब उन्होंने मंच पर ढेर सारी मस्ती की थी।