फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पूर्वांचल में बदला मौसम का मिजाज, बारिश ने दी गर्मी से राहत, खिले किसानों के चेहरे

Sat, 22 Jun 2019 04:55 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Sat, 22 Jun 2019 04:55 PM IST
विज्ञापन
Monsoon came in purvanchal farmer happy for rain

मानसून ने पूर्वांचल में दस्तक दे दी है। पूर्वांचल के सभी जिलों में शुक्रवार की आधी रात से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है। जिससे लोगों को ना सिर्फ गर्मी से राहत मिली है, बल्कि किसानों के धान की खेती को लेकर चिंता भी कम हुई है। शनिवार को रात से बादल छाए हुए हैं। वहीं, हल्की बूंदाबांदी पूरे दिन जारी है। मानसून की तस्वीरें देखें आगे की स्लाइड्स में... 

Monsoon came in purvanchal farmer happy for rain

वाराणसी में शनिवार भोर से ही बारिश हो रही है। बीच-बीच में हल्की धूप भी हो रही है लेकिन बदली पूरे दिन छाई रही। वहीं, तापमान गिरने से काशी के घाटों पर लोगों का हुजूम देखने को मिला। जौनपुर में शनिवार को भोर से ही बूंदाबांदी शुरू होने से गर्मी से लोगों को राहत मिली है। हालांकि तेज बारिश नहीं हुई, लेकिन मौसम में आए इस बदलाव से किसानों में इस बात की आस जगी है कि बारिश अब जल्द होगी और खेती का काम भी समय से शुरू हो जाएगा। 

Monsoon came in purvanchal farmer happy for rain

आजमगढ़ में पिछले कई दिनों से मानसून के इंतजार में किसान टकटकी लगाए बैठे थे। शुक्रवार को पूरी रात मेघा जमकर बरसे। रात 11 बजे शुरू हुई बारिश सुबह आठ बजे तक जारी रही। कभी तेज कभी धीमी बारिश खेतों की प्यास बुझाती रही। सुबह किसान खेतों पर पहुंचे तो वो पानी से लबालब थे। जिन किसानों ने धान की नर्सरी नहीं लगाई थी वो तैयारी में जुट गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Monsoon came in purvanchal farmer happy for rain

बलिया में सुबह से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है। इसके चलते खेत लगभग भरने को आ गए हैं, ऐसे में किसानों के चेहरे खिल गए हैं। उन्हें उम्मीद है कि यह बारिश उन्हें उनका खेत तैयार करने और बुआई के लिए एक उचित अवसर उपलब्ध कराएगी। वहीं, गाजीपुर में दो दिन से बारिश लगातार हो रही है। जिसके कारण जगह-जगह जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। बरसात के कारण गर्मी से लोगों को राहत मिली है। किसान भी खुश हैं। लेकिन पहली बारिश ने ही नगर पालिका की साफ-सफाई की पोल खोल दी है। नन्दगंज बाजार सहित आस-पास के इलाके में सुबह चार बजे लगातार हो रही बारिश से बाजार सहित आसपास के क्षेत्रों में पानी जमा हो गया है।
 

विज्ञापन
Monsoon came in purvanchal farmer happy for rain

कालीन नगरी भदोही में शनिवार को मौसम में बदलाव हुआ। सुबह ही गरज-चमक के साथ रिमझिम बरसात हुई। हवाओं के साथ बादलों की उमड़-घुमड़ से मौसम सुहाना हो गया। इससे धान की खेती की तैयारी में जुटे किसानों के चेहरे खिल गए। वहीं, मिर्ज़ापुर में शनिवार भोर से बारिश हो रही है। वहीं, नगर में हुई हल्की बारिश में ही कई जगहों पर जलजमाव हो गया है। बताया जाता है कि वार्षिक सफाई समय से ना होने के कारण ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed