{"_id":"5c3cd4c9bdec2273297129cf","slug":"makar-sankranti-2019-kite-flying-festival-celebrated-in-varanasi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये कटा... वो कटा... भा क्कटा.. से गूंजी काशी, रंग-बिरंगी पतंगों से पटा आसमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये कटा... वो कटा... भा क्कटा.. से गूंजी काशी, रंग-बिरंगी पतंगों से पटा आसमान
Tue, 15 Jan 2019 10:55 AM IST
shashikant misra
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: shashikant misra
Updated Tue, 15 Jan 2019 10:55 AM IST
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
ये कटा... वो कटा... भा क्कटा... के शोर से पूरा शहर गूंजता रहा। मकर संक्रांति के दिन दही-चूड़ा खाने के साथ ही पतंगबाजी भी लोगों ने खूब की। सोमवार को आसमान रंग-बिरंगी पतंगों से पटा रहा। पूरे दिन बच्चों में पतंग उड़ाने की होड़ मची रही। बच्चों ने घरों की छत पर चढ़कर पूरे दिन पतंगबाजी की। लंका, भेलूपुर, लक्सा, गुरुबाग, रथयात्रा, सिगरा, महमूरगंज आदि मुहल्लों में बच्चों ने पतंगबाजी की। विभिन्न घाटों, पार्कों व सोसाइटी में भी बच्चों संग युवाओं ने पतंगबाजी की। आगे की स्लाइड्स में देखें...
Trending Videos
varanasi
- फोटो : amar ujala
बच्चों व युवाओं के साथ युवतियों ने भी जमकर पतंगबाजी की। कई मोहल्ले में युवतियों ने छत पर डीजे सिस्टम लगाकर पतंगबाजी का आनंद उठाया। घर के छत पर पतंगबाजी से पूरे दिन चहल-पहल रही। बच्चे एक दूसरे के कटे पतंग को लूटने में व्यस्त दिखे। मोहल्लों में पूरे दिन बड़े लोगों ने भी बच्चे बनकर पतंगबाजी का आनंद लिया।
varanasi
- फोटो : amar ujala
वहीं जेसीआई काशी शिवा की ओर से सोमवार को लक्सा स्थित द्वारिकानाथ निवास पर मकर संक्रांति उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें संस्था के सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में ‘से नो टू चाइनीज मांझा’ थीम के तहत स्लोगन व सर्वाधिक पेंच काटने वाले सदस्य को पुरस्कृत किया गया। इसके पहले मकर संक्रांति के अवसर पर संस्था द्वारा गोदौलिया क्षेत्र में आए गंगा स्नानार्थियों को चाय, बिस्किट का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
जिसमें विकास मेहरा, गौरव मेहरोत्रा, अतुल पांडेय, नारायण आदि का विशेष सहयोग रहा। पतंगबाजी प्रतियोगिता में संस्था के अध्यक्ष प्रभव गर्ग, नरेश चौरसिया, सिद्धार्थ गुप्ता, गौरव मेहरोत्रा, द्वारिकानाथ, हरदीप, अंकित, पंकज नागवंशी, विनीत, रुपाली गर्ग, पूनम आदि ने भाग लिया। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ पतंगबाजी लक्ष्य ने जीता व सर्वश्रेष्ठ स्लोगन का खिताब मीनाक्षी के नाम रहा।
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
उधर, आर्य महिला नागरमल मुरारका मॉडल स्कू ल चेतगंज में छात्राओं, अध्यापक व अध्यापिकाओं ने हर्षोल्लास के साथ मकर संक्रांति पर्व मनाया। रंग-बिरंगे पतंगों से सजा पूरा विद्यालय प्रांगण छात्राओं का उत्साह बढ़ा रहा था। आग जलाकर पारंपरिक पूजन किया गया और प्रसाद के रूप में लावा, रवेड़ी, गुड़ आदि का वितरण किया गया।