फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: अमिताभ बच्चन की आवाज में बुद्धम शरणम गच्छामि, लाइट एंड साउंड शो का पीएम मोदी ने किया लोकार्पण

Tue, 10 Nov 2020 01:09 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: विचित्र सिंह Updated Tue, 10 Nov 2020 01:09 PM IST
विज्ञापन
Light and sound show started in Sarnath Varanasi spectators remembered Lord Buddha
सारनाथ में लाइट एंड साउंड शो। - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सोमवार सुबह वाराणसी के सारनाथ में लाइट एंड साउंड सिस्टम का लोकार्पण किया गया तो शाम को पर्यटकों के लिए लाइट एंड साउंड शो सिस्टम शुरू हो गया। अमिताभ बच्चन की आवाज में बुद्धम शरणम गच्छामि, धम्मम शरणम गच्छामि मंत्रों के साथ लाइट एंड साउंड का शुभारंभ हुआ।

Trending Videos
Light and sound show started in Sarnath Varanasi spectators remembered Lord Buddha
लाइट एंड साउंड शो। - फोटो : अमर उजाला।

पुरातात्विक खंडहर परिसर में लाइट एंड साउंड सिस्टम शो देखने के लिए पहले दिन 100 पर्यटक पहुंचे। इस दौरान भगवान बुद्ध के जीवन वृतांत व काशी की इतिहास को भी सुनाया गया। पुरातात्विक खण्डहर परिसर में 7 करोड़ 88 लाख रुपये की लागत से पर्यटन विभाग की स्वर्णिम योजना लाइट एंड साउंड सिस्टम शो का शुभारंभ शाम 7.40 बजे धर्मार्थ कार्य मंत्री नीलकंठ तिवारी व स्टाम्प शुल्क मंत्री रविंद्र जायसवाल, कमिश्नर दीपक अग्रवाल व जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने किया।

Light and sound show started in Sarnath Varanasi spectators remembered Lord Buddha
लाइट एंड साउंड शो। - फोटो : अमर उजाला।

इस दौरान पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी ने कहा कि लाइट एंड साउंड शो से पर्यटक को बढ़ावा मिलेगा और वही रोजगार के अवसर भी खुलेंगे।  राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल ने लाइट एंड साउंड प्रवेश को लेकर कहा कि प्रवेश के लिए समिति की गठन की जाएगी। जो निर्धारित करेगा कि दर्शकों को लिए पुरातात्विक खंडहर परिसर में किस तरफ से प्रवेश दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Light and sound show started in Sarnath Varanasi spectators remembered Lord Buddha
लाइट एंड साउंड शो। - फोटो : अमर उजाला।

इससे स्मारकों पर कोई क्षति न पहुंचे। साथी प्रवेश शुल्क इस प्रोजेक्ट पर आ रहे खर्चे के हिसाब से रखा जाए। रखरखाव में खर्च ज्यादा आएगा तो समिति प्रवेश शुल्क पर विचार कर सकती है।

विज्ञापन
Light and sound show started in Sarnath Varanasi spectators remembered Lord Buddha
सारनाथ में लाइट एंड साउंड शो का पीएम ने लोकार्पण। - फोटो : अमर उजाला

खंडहर परिसर के उतर दिशा की तरफ लगे प्रोजेक्टर के माध्यम से सीधे धमेख स्तूप स्मारक पर महानायक अमिताभ बच्चन की आवाज में बुद्ध के जीवन व उनके इतिहास को दिखाया गया। साथ ही स्मारकों पर रंगीन लाइटों के माध्यम से पुरावशेषों की जानकारी दी गई। इस दौरान धमेख स्तूप के चारों तरफ पंचशील के झंडे व फूल माला लगाकर सजावट की गई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed