फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काशी की पंचक्रोशी परिक्रमा: एक दर्जन से ज्यादा धर्मशालाओं पर कब्जा, कई पर निगाह

Tue, 13 Oct 2020 12:37 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 13 Oct 2020 12:37 PM IST
विज्ञापन
Kashi Panchkroshi Parikrama: Capturing more than a dozen Dharamshalas
पंचक्रोशी के पड़ाव मार्कंडेय महादेव मंदिर परिसर का निरीक्षण करते जिलाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

काशी की पंचक्रोशी परिक्रमा मार्ग की एक दर्जन से ज्यादा प्राचीन धर्मशालाओं पर कब्जा कर लिया गया है और कई पर कब्जे का प्रयास जारी है। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल के आदेश पर एसडीएम सदर ने जांच शुरू कर दी है और एक सप्ताह में रिपोर्ट देंगे। रामेश्वर स्थित धर्मशाला के बैनामे के मामले में भी कार्रवाई की तैयारी है।

Kashi Panchkroshi Parikrama: Capturing more than a dozen Dharamshalas
पंचक्रोशी यात्री। - फोटो : अमर उजाला

पंचक्रोशी परिक्रमा मार्ग के तीसरे पड़ाव रामेश्वर पर एक धर्मशाला का गुपचुप तरीके से बैनामा करा लिया गया है। इस बैनामे को खारिज कराने के लिए प्रशासनिक अधिकारी कागजात खंगाल रहे हैं। इस पूरे मामले में तहसील प्रशासन की लापरवाही सामने आ रही है।

Kashi Panchkroshi Parikrama: Capturing more than a dozen Dharamshalas
डीएम ने किया जलाभिषेक। - फोटो : अमर उजाला

मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने आदेश जारी किया है कि अवैध कब्जा करने वालों की सूची तैयार की जाए। इसमें बैनामा करने वाले और करवाने का ब्यौरा मांगा गया है। दरअसल इन धर्मशालाओं को दशकों पहले बनाया गया था और जिला पंचायत की देखरेख में संचालित हो रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kashi Panchkroshi Parikrama: Capturing more than a dozen Dharamshalas
पंचक्रोशी के पांचवे पड़ाव कपिल धारा धाम। - फोटो : अमर उजाला

मगर, लंबे समय से इन पर कब्जे की शिकायतें आ रही थी। दो वर्ष पहले पंचक्रोशी परिक्रमा और मार्ग को नया स्वरूप देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मणिकर्णिका घाट से संकल्प लेकर यात्रा की थी। इसके बाद उन्होंने मंदिर, मार्ग और धर्मशालाओं में श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए 100 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा की थी।

विज्ञापन
Kashi Panchkroshi Parikrama: Capturing more than a dozen Dharamshalas
पांचों पांडव मंदिर के पास हुआ अतिक्रमण। - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने शहरी क्षेत्र की धर्मशालाओं की निगरानी नगर निगम और ग्रामीण क्षेत्र के धर्मशाला सदर तहसील की देखरेख में दिया था। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि एसडीएम सदर को एक सप्ताह में जांच पूरी करने का निर्देश दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed