भोजपुरी सिनेमा की पहचान अब सात समंदर पार तक पहुंच गई है। यही वजह है कि फर्स्ट टाइम 'इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवार्ड' लंदन में आयोजित हुई। रविवार को हुइ इस इस अवार्ड समारोह में भोजपुरी और हिंदी सिनेमा जगत के बड़े सितारे मौजूद थे। जिनमें बिहारी बाबू शत्रुघ्न सिन्हा से लेकर गोविंदा तक शामिल थे। आगे की स्लाइड्स में जानिए।
रविवार को लंदन में आयोजित 'इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवार्ड' में भोजपुरी सितारों की धूम रही। विभिन्न कैटेगरी में सभी दिग्गजों को अवार्ड से नवाजा गया।
इस मौके पर मनोज तिवारी को स्टार ऑफ द मिलेनियम के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह अवार्ड समारोह बीच में ही छोड़कर वाराणसी के लिए निकल गए।
भोजपुरी से लेकर हिंदी और दक्षिण भारत के फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके अभिनेता रवि किशन को बेस्ट एक्टर क्रिटिक सम्मान से सम्मानित किया गया। यह अवार्ड उनकी फिल्म जोड़ी नंबर 1 के लिए दिया गया।
इस मौके पर समारोह में भोजपुरी फ्लिम जगत के दिग्गजों ने शिरकत की जिनमे मनोज तिवारी, दिनेश लाल यादव निरहुआ, पवन सिंह, आम्रपाली दुबे, अंजना सिंह, मधु शर्मा, शुभी शर्मा, अक्षरा सिंह आदि शामिल थे।