फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वाराणसी में जर्जर मकान गिरा: बाल-बाल बचीं कांग्रेस नेत्री, पिता-पुत्र घायल

Tue, 29 Jun 2021 01:35 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 29 Jun 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
house collapsed in Varanasi BJP leader survived father and son injured
भाजपा नेत्री का मकान गिरा। - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के चौक स्थित संकठा माता मंदिर के पीछे सोमवार सुबह दो मंजिला मकान की छत ढह गई। हादसे में पिता-पुत्र घायल हो गए। गृहस्थी का सामान भी नष्ट हो गया। घायलों का निजी चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।


जानकारी के अनुसार, संकठा माता मंदिर से सिंधिया घाट की ओर जाने वाले मार्ग पर नागर सेवा समिति ट्रस्ट का दो मंजिला मकान है। मकान में दिलीप कुंडु का परिवार रहता है। साथ ही मकान में कुछ किराएदार भी रहते हैं। सुबह दो मंजिला मकान की छत के बीच का हिस्सा निचले तल के फर्श को तोड़ते हुए भूतल पर गिर गया। हादसे में मकान के निचले हिस्से में मौजूद दिलीप(45) और पुत्र सुशांत(27) घायल हो गए। लोगों ने दोनों को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। देखें अगली स्लाइड्स...।
house collapsed in Varanasi BJP leader survived father and son injured

चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत खतरे से बाहर है। पिता-पुत्र को सिर, हाथ, पीठ समेत अन्य जगहों पर चोटें आई हैं। दिलीप कुण्डु की पत्नी पूनम कुंडु कांग्रेस नेत्री हैं। सूचना पाकर कई कांग्रेस नेता भी मौके पर पहुंच गए थे। एसीपी दशाश्वमेध और चौक थाना प्रभारी ने मौका मुआयना किया।

house collapsed in Varanasi BJP leader survived father and son injured

दो दिन में दूसरी घटना 
26 जून को येलो जोन स्थित नीलकंठ मोड़ गेट के पास निर्माणाधीन मकान का एक हिस्सा ढहने से मजदूर मेवालाल प्रजापति की मौत हो गई थी। जबकि दो अन्य घायल हो गए थे। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर परिसर में एक जून को ललिता घाट स्थित गोयनका छात्रावास ढहने से नौ मजदूर दब गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
house collapsed in Varanasi BJP leader survived father and son injured

इनमें बंगाल निवासी दो मजूदर अब्दुल मोमिन और अमीनुल मोमिन की मौत हो गई थी। इससे पहले 23 अप्रैल को लाहौरी टोला में तीन मंजिला मकान की दीवार ढहने से एक ही परिवार के पांच लोग घायल हुए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed