Varanasi News : गुरु पूर्णिमा पर हुआ गंगा स्नान, गुरुओं का आशीष लेने पहुंचे भक्त
आषाढ़ माह में पड़ने वाली बेहद खास गुरु पूर्णिमा के दिन गंगा घाट पर स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी । श्रद्धालुओं ने घाट पर दान कर अपने गुरुओं का आशीर्वाद लिया ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में आषाढ़ माह में पड़ने वाली बेहद खास गुरु पूर्णिमा के दिन गंगा घाट पर स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी । श्रद्धालुओं ने घाट पर दान कर पुण्य लाभ भी कमाया।
मर्णिकर्णिका घाट स्थित सतुआ बाबा के आश्रम में बुधवार को लोगों ने पादुका पूजन के उपरान्त अपने गुरु संतोष दास की पूजा की साथ ही मंगल जीवन की कामना करते हुए उनका आशीर्वाद लिया।
वहीं लोगों ने रघुवरनगर स्थित साईं बाबा के मंदिर में दर्शन कर परिवार और बच्चों के सुखी जीवन की कामना भी की। माना जाता है कि भगवान राम भी गुरु वशिष्ठ के यहां और प्रभु कृष्ण को गुरु संदीपनी के आश्रम में शिक्षा ग्रहण करने जाना पड़ा था । विद्वानों ने बताया कि इसी दिन वेदों के रचनाकार महर्षि वेदव्यास का जन्म हुआ था ।
गुरु पूर्णिमा को व्यास जयंती के रूप में भी मनाया जाता है। गुरुओं का स्थान संपूर्ण सृष्टि में सवसे बड़ा है ज्ञानरूपी चक्षु खोलने के लिए गुरु पूर्णिमा के दिन विधि विधान से गुरुओं की पूजा करनी चाहिए । भारतीय सनातन संस्क्रति में गुरु को सर्वोपरि माना गया है।