फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वाराणसी : सुहाने मौसम का आनंद पड़ा महंगा, अस्सी घाट पहुंचे लोगों का पुलिस ने काटा चालान

Fri, 28 May 2021 08:41 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 28 May 2021 08:41 PM IST
सार

दो दिन से मौसम सुहाना है तो लोग घरों से गंगा घाटों की ओर सैर करने निकल पड़ रहे हैं। शुक्रवार की शाम अस्सी घाट पर भ्रमण को निकले कई लोगों  का भेलूपुर थाना के अस्सी चौकी पुलिस ने चालान काटा।

विज्ञापन
corona curfew in varanasi Police cut challan those persons who caught walking on assi
अस्सी घाट पर पुलिस ने काटा चालान - फोटो : अमर उजाला

कोरोना काल में वाराणसी के गंगा घाटों पर शाम चार बजे के बाद भ्रमण पर पाबंदी है। कोरोन संक्रमण का फैलाव रोकने के लिए जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने यह पाबंदी लगा रखी है। बावजूद, लोग शाम के समय परिवार संग घूमने गंगा घाटों पर पहुंच जा रहे हैं। दो दिन से मौसम सुहाना है तो लोग घरों से गंगा घाटों की ओर सैर करने निकल पड़ रहे हैं।



शुक्रवार की शाम अस्सी घाट पर भ्रमण को निकले कई लोगों  का भेलूपुर थाना के अस्सी चौकी पुलिस ने चालान काटा। पहले तो लोगों को पुलिस कर्मियों ने कोविड गाइडलाइन का पालन के तहत घाट पर शाम के समय भ्रमण पर रोक की जानकारी दी।

वहीं बहुत से लोगों ने पाबंदी की जानकारी पर अनभिज्ञनता जाहिर करते हुए दोबारा से घाट पर नहीं घूमने की पुलिस से माफी मांगी। वहीं कुछ लोगों ने पुलिस से सवाल जवाब किए तो अस्सी चौकी इंचार्ज दीपक कुमार ने समझाते हुए 100-100 रुपये का चालान काटा। 

corona curfew in varanasi Police cut challan those persons who caught walking on assi
अस्सी घाट पर पुलिस ने काटा चालान - फोटो : अमर उजाला
अस्सी घाट से लेकर गंगा में तैर रही जेटी तक पहुंचकर समूह में लोग सेल्फी और फोटो शूट करा रहे थे। वहीं घाट किनारे वालों को पुलिस ने माइक से एनाउसमेंट करते हुए शाम के समय भ्रमण पर रोक की जानकारी भी दी। 
corona curfew in varanasi Police cut challan those persons who caught walking on assi
अस्सी घाट पर पुलिस ने काटा चालान - फोटो : अमर उजाला
कुछ नाविकों ने बताया कि पुलिस सख्ती करती है तो लोग ठीक रहते हैं। बहुत से लोग कहने के बावजूद मास्क नहीं लगाएंगे और  जोर देने पर दुर्व्यवहार करने पर उतारू हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
corona curfew in varanasi Police cut challan those persons who caught walking on assi
वाराणसी में घाटों पर निकले लोगों को दरोगा ने पीटा - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि बृहस्पतिवार को अस्सी चौकी पर तैनात दरोगा सनी निषाद ने घूमने पहुंचे युवकों को पीट दिया था। फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद डीसीपी काशी जोन अमित कुमार ने दरोगा को पुलिस लाइन से संबद्ध कर दिया। यही नहीं, इसकी जांच एसीपी भेलूपुर चक्रपाणि त्रिपाठी को सौंपी है।
विज्ञापन
corona curfew in varanasi Police cut challan those persons who caught walking on assi
अस्सी घाट पर पुलिस ने काटा चालान - फोटो : अमर उजाला
चक्रवाती तूफान यास के असर से वाराणसी में दो दिनों से  बारिश का सिलसिला जारी है। शुक्रवार शाम के समय बारिश बंद हुई तो मौसम सुहाना देख कर कुछ लोग गंगा के घाटों की ओर निकल पड़े। लेकिन वो क्या जानते थे कि सुहाने मौसम का आनंद महंगा पड़ जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed